एसडीएम को आया धमकी भरा फ़ोन, जान से मारने मिली धमकी

मंडी,धर्मवीर(TSN)-मंडी जिला के उपमंडल पधर के एसडीएम को एक व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है।एसडीएम पधर को यह धमकी मोबाइल के माध्यम से मिली है।इस संबंध में उपमंडलाधिकारी पधर ने पुलिस थाना पधर में शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मांगी है।

पुलिस को दी शिकायत में एसडीएम पधर ने बताया कि शुक्रवार दिन को कार्यालय में मोबाइल नंबर 70180 00045 से अजय राणा नाम से किसी सख्श का फोन आया।उसने बताया कि वह कोटली से है और नशा मुक्त भारत पर जिला स्तरीय किसान मेला पधर मेें प्रस्तुति देना चाहता है।एसडीएम ने उन्हेें आवेदन करने को कहा।शुक्रवार को वह कार्यालय में काम कर रहे थे।डलाह के पूर्व प्रधान केहर सिंह ठाकुर और रिटायर्ड नायब तहसीलदार बुद्धि सिंह से मेला के संदर्भ में बात कर रहे थे।उन्हें दोबारा उसी सख्श का फोन आता है। अजय राणा को कहा कि मेला के संबंध में आपसे बात हो चुकी है।वह कार्यालय के किसी काम में व्यस्त हैं।समय आने पर आपके आवेदन पर विचार कर दिया जाएगा।एसडीएम ने कहा कि वह सख्श बार बार फोन करके परेशान करने लगा और फोन पर धमकी दी कि तू एसडीएम है तो क्या हो गया ।इतना भी व्यस्त क्या हो गया,मैं तुम्हें कार्यालय में आकर ठोंक दूंगा।एसडीएम के अनुसार उन्होंने धमकी का रिकार्ड फोन लिस्ट में सेव कर दिया है।उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति पहले भी ब्लैक पैंथर नाम के ग्रुप से पधर मेला में प्रस्तुति दे चुका है।इस दौरान भी वह असभ्य भाषा का प्रयोग कर रहा था।इसके बाद उक्त व्यक्ति ने अपने दुसरे मोबाइल नंबर से फोन करना चाहा लेकिन उसे अटेंड नहीं किया गया।इस धमकी के बाद उनके सरकारी कार्य करने में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।एसडीएम ने कहा कि इस धमकी के बाद उनकी जान का खतरा है और यह व्यक्ति किसान मेला पधर की गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है।उन्होंने मामले में उचित कार्यवाही करने के साथ पुलिस सुरक्षा की मांग उठाई है।थाना प्रभारी सौरभ कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.