/ Sep 03, 2026

नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व सैनिकों एवं शहीद जवानों के परिवारजनों को किया सम्मानित

मंडी : चन्द्रिका ( TSN)-पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने “कारगिल विजय दिवस” के मौके पर मण्डी में भाजयुमो की ओर से आयोजित शहीद सम्मान समारोह में भाग लिया। समारोह में उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं शहीद जवानों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया। इससे पूर्व उन्होंने इंदिरा मार्किट के शहीद स्मारक पहुंचकर कारगिल युद्ध के महानायक वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ स्थानीय विधायक अनिल शर्मा, विधायक बल्ह इंद्र सिंह गांधी और मेयर  वीरेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे।
मात्र रस्मी नहीं सबको साथ लेकर आदरभाव से हों ऐसे कार्यक्रम
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भारतीय सेना की कर्तव्यनिष्ठा व त्याग की भावना पर हमें गर्व है। अतुलनीय शौर्य एवं साहसपूर्ण प्रदर्शन से भारत के स्वाभिमान की विजय गाथा लिखने वाले इन वीर सपूतों को आज स्मरण करते हुए हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वो युद्ध के दिन जब भी याद आते हैं तो आंखे भर आती हैं। मैं तब पहली बार का विधायक बना था औऱ हमें पार्टी की ओर से आदेश हुआ था कि जहां भी शहीद की पार्थिव देह आये तो वहां पहुंचो। मुझे याद है जहां भी शहीद की पार्थिव देह पहुंची तो हजारों लोग उमड़े थे। देशभक्ति का ऐसा माहौल और जुनून कभी नहीं देखा था।  हिमाचल के 52 जवान हमारे इस युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए और मंडी जिला से भी हमारे 12 सैनिक अपना सर्वोच्च बलिदान देते हुए देश की खातिर शहीद हुए थे। हम तब सभी के घर पहुंचे थे और परिजनों से भी मिले थे। आज ये दिवस मनाने का फैसला पार्टी ने लिया ताकि उन वीर जवानों की शहादत को याद किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले कल सभी मंडलों में मशाल जुलूस निकाल वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी और आज प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। बड़े खेद का विषय है कि सरकारी तौर पर भी ये कार्यक्रम आयोजित हुए लेकिन वहां स्थानीय जन प्रतिनिधियों को नहीं बुलाया गया। ये कार्यक्रम सिर्फ रस्मी नहीं होने चाहिए। मैंने अपने कार्यकाल में ये सुनिश्चित किया था कि ऐसे कार्यक्रम में सभी की भागीदारी हो और सभी दलों के नेताओं को निमंत्रण दिया जाए। दुर्भाग्यवश आज ऐसा नहीं हो रहा है। सबको बुलाना चाहिये था लेकिन हमें नहीं बुलाया गया। ये देश हमारा है, हम सबका है। ऐसे आयोजन एकजुटता का संदेश देते हुए आयोजित होने चाहिए। एक सैनिक जो देश की सीमाओं की रक्षा करता है, जब वो देश की खातिर अपनी प्राणों की आहुति देता है तो उसका और उसके परिवार का सम्मान करना हम सबका दायित्व बनता है। इससे पूर्व जिला सैनिक लीग के अध्यक्ष कैप्टन हेतराम ने भी अपने विचार सांझा किये। इस मौके पर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, दरंग के विधायक पूर्ण चंद, सदर भाजपा अध्यक्ष मुनीश कपूर, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा भी उपस्थित रहे।
छात्रों पर फीस का बोझ डालना गलत
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश  की कांग्रेस सरकार ने अब छात्रों को ही झटका देना शुरू कर दिया है। टैट यानी टीचर इलिजिबिलिटी टेस्ट की फ़ीस को सरकार ने सीधे दोगुना कर दिया है। अनारक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए पहले जो फीस ₹800 थी अब उसे ₹1600 कर दिया गया है। ओबीसी, एससी और एस टी  के अभ्यर्थियों को जो पहले ₹500 देनी पड़ती थी अब उन्हें ₹1000 फीस देनी पड़ेगी.इसी तरह डीएलएड के कॉमन इंट्रेंस टेस्ट फ़ीस अनारक्षित  600 रुपये से बढ़ाकर 1200 और  OBC, SC/ST, PH के अभ्यर्थियों को जो पहले ₹400 देते थे अब उन्हें ₹800 देने पड़ेंगे। बेरोजगार छात्रों को राहत के बजाए ये बोझ कतई सही नहीं है। भाजपा इसका विरोध करती है। विपक्ष का काम सरकार के हर गलत फैसलों पर अपनी राय रखना है लेकिन लगता है कांग्रेस सरकार को विपक्ष के सवालों से ही अब आपत्ति होने लगी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊना के राधा-कृष्ण मंदिर में नतमस्तक हुए हरियाणा CM नायब सिंह सैनी, बोले- PM मोदी के कार्यकाल में बढ़ा सनातन का मान-सम्मान

ऊना,राकेश-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को ऊना स्थित राधा-कृष्ण मंदिर संत बाबा बाल आश्रम पहुंचकर संत बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लिया।निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री ने आश्रम में कुछ समय संत बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में बिताया।इसके बाद आश्रम के प्रवचन मंच...

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त, 91% रही प्रोडक्टिविटी; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी आधिकारिक झंडी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 10 दिवसीय मानसून सत्र गुरुवार को राष्ट्रीय गीत के साथ संपन्न हो गया। 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चले इस सत्र में सदन की कार्यवाही कुल 45 घंटे 30 मिनट चली। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र की समाप्ति पर आंकड़े जारी करते हुए बताया कि सदन की प्रोडक्टिविटी...

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त, 91% रही प्रोडक्टिविटी; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी आधिकारिक झंडी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 10 दिवसीय मानसून सत्र गुरुवार को राष्ट्रीय गीत के साथ संपन्न हो गया। 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चले इस सत्र में सदन की कार्यवाही कुल 45 घंटे 30 मिनट चली। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र की समाप्ति पर आंकड़े जारी करते हुए बताया कि सदन की प्रोडक्टिविटी...

पेंशनर्स के बकाये पर सीएम सुक्खू का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक हालात सुधरते ही मिलेगा बाकी एरियर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में पेंशनर्स के लंबित बकाये को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार का पक्ष स्पष्ट किया है। विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों और पेंशनर्स को चरणबद्ध तरीके से उनके बकाये का भुगतान...

हिमाचल विधानसभा में फिर उठा ‘वंदे मातरम्’ का मुद्दा, समापन पर छंदों को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

शिमला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन ‘वंदे मातरम्’ को लेकर एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक विधानसभा परिसर में एकत्र हुए और‘भारत में यदि रहना है तो वंदे मातरम् कहना है’ के नारे लगाए।वंदे मातरम्’...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.