हरियाणा के प्रमुख सिख संगठनों के नेताओं ने प्रदेश सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

कुरूक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)-सरकार धर्म के आधार पर विधानसभा चुनाव जीतकर दोबारा सत्ता में आने के प्रयास में है। इसी मंशा के चलते हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव अटकाए हुए हैं। सरकार चाहती है कि ये चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद करवाएं जाएं, ताकि इन चुनावों में सिख मतदाताओं के वोट गुमराह करते हुए लिए जा सके। ये आरोप वरिष्ठ सिख नेता एवं हरियाणा सिख समाज संगठन के अध्यक्ष दीदार सिंह नलवी ने लगाए।
सरकार अपने फायदे के लिए नहीं करवाना चाहती चुनाव 
 पत्रकारों से बातचतीत में दीदार सिंह नलवी ने  कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में प्रदेश सरकार ने गत छह मार्च के लिए हरियाणा कमेटी का चुनाव तय कर दिया था, लेकिन स्कूली परीक्षा व लोकसभा चुनाव के चलते स्थगित करना पड़ा था। लेकिन आज तक वर्तमान सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं बढ़ा पाई है. जबकि गुरुद्वारा एक्ट 2014 में स्पष्ट लिखा है कि 18 माह के दौरान संगत द्वारा चुनी हुई कमेटी के लिए चुनाव करवाए जाएं। अब करीब दो माह सरकार द्वारा बनाई कमेटी  का कार्यकाल खत्म हुए हो चुके हैं जिसके बावजूद आगे कोई कार्य नहीं बढ़ाया गया है।उन्होंने बताया कि चुनाव की मांग को लेकर वे प्रतिनिधिमंडल के साथ 19 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिले थे तो उन्होंने भरोसा दिया था कि अगले तीन दिन में अधिसूचना जारी करवा दी जाएगी, लेकिन यह आज तक भी जारी नहीं हो सकी। इससे प्रदेश की संगत व सिख समाज में सरकार के प्रति रोष बना हुआ है।नलवी ने कहा कि सरकार अपने फायदे के लिए चुनाव नहीं करवाना चाहती जबकि सरकार की ओर से बनाई कमेटी कार्यकाल खत्म होने के बाद भी कार्य संभाले हुए है। लेकिन ऐसे हालात में संगत व सिख समाज का भरोसा उठ रहा है। संगत सब जानती है और प्रदेश सरकार को इसका जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि वे चुप रहने वाले नहीं है और सरकार को यह चुनाव करवाना ही होगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दलाई लामा से मिले अमेरिकी कांग्रेस के पांच सांसद, मैक्लोडगंज में हुई अहम मुलाकात

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:तिब्बती धर्मगुरु परम पावन 14वें दलाई लामा से बुधवार को मैक्लोडगंज स्थित उनके निवास पर अमेरिकी कांग्रेस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान तिब्बती निर्वासित सरकार के सिक्योंग पेनपा छेरिंग भी मौजूद रहे। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की इस मुलाकात को तिब्बती समुदाय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।प्रतिनिधिमंडल में अमेरिकी...

लुहणू मैदान पर मुंबई का दबदबा, हिमाचल को पारी और 196 रन से दी करारी शिकस्त

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को पारी और 196 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले के दौरान मुंबई के खिलाड़ियों ने खेल के विभिन्न पहलुओं में अपनी श्रेष्ठता साबित की और हिमाचल की टीम को वापसी...

वीरभद्र सिंह को भुलाने के बीजेपी के आरोपों पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार, बोले- तथ्यहीन बयानबाजी कर रही बीजेपी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासत तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से कांग्रेस पर वीरभद्र सिंह को भुला देने के लगाए जा रहे आरोपों पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने बीजेपी के आरोपों को तथ्यहीन बताते हुए कहा...
CM Sukhwinder singh sukhu

हर्ष महाजन पर सीएम सुक्खू का पलटवार,बोले- कांग्रेस छोड़ने वालों की वापसी नहीं होगी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के बयानों पर पलटवार करते हुए भाजपा में गुटबाजी होने का आरोप लगाया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हर्ष महाजन उनसे बाद में राजनीति में आए थे और वह उनसे पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा एनएसयूआई के अध्यक्ष बन चुके थे।सुक्खू ने...

शिमला-रामपुर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू,सप्ताह में तीन दिन मिलेगी हवाई सुविधा

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने एक और कदम उठाया है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली हेलीपोर्ट से शिमला-रामपुर हेलीकॉप्टर सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस सेवा के शुरू होने से रामपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को हवाई सफर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.