/ Jul 07, 2026

मंडी का युवक से*क्सटॉर्शन का शिकार…शातरों ने ठगे 27.14 लाख रूपये

मंडी : धर्मवीर ( TSN)– मंडी जिला में एक युवक से*क्स*टॉर्शन का शिकार हुआ है। अ*श्लील व न*ग्न वीडियों वायरल करने की धमकी देकर शातिरों ने युवक को 27 लाख से अधिक का चुना लगाया है। महिला शातिर की झांसे में आकर युवक ने 91 ट्रांजेक्शन के माध्यम से यह धनराशि लुटाई है। महिला शातिर ने व्यक्ति को इस तरह अपने जाल में फंसाया कि वह शातिरों को धीरे धीरे कर धनराशि देता रहा। शिकायत मिलने पर साइबर पुलिस ने अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगमाी छानबीन शुरू कर दी है।
वीडियो को सोशल मीडिया में डालने की धमकी देकर शातिरो ने लूटी यह धनराशि
 शिकायतकर्ता के अनुसार महिला ठग ने पहले उसे अनजान नंबर से व्हाट्स कॉलस की और धीरे-धीरे उससे दोस्ती कर ली। उसके बाद महिला ठग ने इस युवक को अपने प्यार के जाल में फंसाया और धोखे से उसकी न*ग्न वीडियो की स्क्रीन रिकार्ड कर ली। जिसके बाद युवक को इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड़ करने की धमकियां मिलने लगी और उसे धनराशि देने के लिए मजबूर किया जाने लगा। युवक ने इन शातिरों के कहने पर मांगी गई धनराशि इनके कहे अनुसान खातें में डाल दी। यह धनराशि मिलने के बाद साइबर ठग यहां तक नहीं रूके। इसके बाद इन शातिरों ने शिकायकर्ता युवक के साथ वीडियो में दिख रही महिला के झूठी आ*त्मह*त्या की कहानी रच डाली। शातिरों ने खुद पुलिस और सीबीआई अधिकारी बनकर युवक से सपंर्क साधा और केस से उसका नाम हटाने की शर्त पर और पैसों की डिमांड की। इस तरह शिकायतकर्ता ने अभी तक 27 लाख 14 हजार 500 रुपये 91 ट्रांजेक्शनों के माध्यम से ठगों द्वारा उपलब्ध करवाए गए खातो में डाल दिए हैं। इस युवक ने यह धनराशि परिजनों व ऋण लेकर इक्ठठा करके इन शातिरों का दी।
साइबर पुलिस थाना में शिकायत मिलने पर केस दर्ज, जांच जारी
वहीं अब शिकायत मिलने पर साइबर पुलिस थाना मंडी की टीम ने शातिरों के खिलाफ धारा 318 (4) व 319 (2) भारतीय न्याय संहिता तथा 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साइबर पुलिस थाना मध्य खंड एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि साइबर पुलिस इस मामले से जुड़ी ट्रांजेक्शन खंगालने में जुट गई है, ताकि शातिरों तक पहुंचा जा सके। उन्होंने आम जनता से आग्रह है कि किसी अनजान व्यक्ति की वीडियो या व्हाट्स एप काल स्वीकार न करें। साइबर ठगों के किसी भी तहर के झांसे में न आए, इससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.