/ Oct 15, 2026

50000 छोडिये, साल 2023 में दी गयी सिर्फ 1000 नौकरियों की ही लिस्ट दिखा दें CM – AAP

चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने वीरवार को   प्रेसवार्ता कर 2023 में 50,000 सरकारी नौकरियां देने के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को  खुली चुनौती दी । उन्होंने कहा कि यदि सीएम  ने 50000 तो दूर पिछले एक साल में यदि 1000 नौकरियां भी दी हैं तो उनकी सूची जारी करे, नहीं तो प्रदेश की जनता और युवाओं से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष राजकौर गिल और पंचकुला जिला अध्यक्ष रणजीत उप्पल मौजूद रहे।
एक हजार नौकरियों की लिस्ट करें  सार्वजनिक 
अनुराग ढांडा ने कहा कि जब मैंने नौकरियों को लेकर हरियाणा सरकार से कुछ सवाल पूछे तो भाजपा ने पेड ट्रॉल्स की पूरी टीम सोशल मीडिया पर उतार दी। आम आदमी पार्टी के खिलाफ एक नैरेटिव बनाने के लिए कि नौकरियों को लेकर पूछे गए सवाल सही नहीं हैं। यदि सीएम खट्टर 2023 में दी गई एक हजार नौकरियों की भी लिस्ट जारी कर दे मैं अपनी गलती मानने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा सीएम  ने 6 जनवरी 2023 को एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि “वर्ष 2023 में ग्रुप सी और डी के लिए हम हरियाणा में 50,000 भर्तियां करने जा रहे हैं। प्रदेश वासी अपना विश्वास बनाए रखें और किसी के बहकावे में न आए।” उन्होंने कहा कि पूरा एक साल बीतने के बाद 50,000 तो दूर, सीएम खट्टर 2023 में दी गई एक हजार नौकरियों की लिस्ट भी सार्वजनिक कर दें तो उनका बड़ा आभार होगा।
अनुराग ढांडा ने कहा कि  भाजपा सरकार को पहले ग्रुप सी की 32000 भर्तियां पूरी करनी थी जो कोर्ट में अटकी पड़ी है। भाजपा सरकार अब ग्रुप डी की साढ़े 13000 भर्तियां कर रही है। लेकिन जब ये साढ़े 13000 भर्तियां हो जाएंगी और कल को जब ग्रुप सी की भर्तियां करेंगे तो इनमें से 10000 बच्चे ग्रुप सी में सेलेक्ट होकर अपनी ग्रुप डी की नौकरी छोड़कर ग्रुप सी की नौकरी में चले जाएंगे और ग्रुप डी की पोस्ट वापस से खाली हो जाएंगी,  प्रदेश सरकार बताए कि ऐसी भर्तियों का क्या मतलब है?उन्होंने कहा कि ये ग्रुप डी की भर्तियां भी तब मानेंगे जब प्रदेश  सरकार इस भर्ती को पूरा कर दे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.