शहर में पशु डेरियों की वजह से लोगों को हो रही परेशानियों से गुस्सा हुए विधायक.. प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

रोहतक  : चन्द्रिका ( TSN) –  कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने वीरवार को कच्चा बेरी रोड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पशु डेयरियों की वजह से सीवर में फंसे गोबर से परेशान लोगों की समस्याएं सुनी।
भारत भूषण ने  पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बार-बार कहने के बावजूद भी कच्चा बेरी रोड से डेरियां नहीं हटाई गई है। जबकि बार-बार भारतीय जनता पार्टी दावा करती है कि वह रोहतक के विकास में चार चांद लगे हैं। उन्होंने प्रशासन को एक हफ्ते का अल्टीमेट देते हुए कहा कि यदि एक हफ्ते में इसका समाधान नहीं किया गया तो वह यहां टेंट लगाकर धरने पर बैठ जाएंगे।  दरअसल कच्चा बेरी रोड पर पशुओं की सैकड़ो डेरी है। जिनमें डेयरी संचालक गोबर को सीवर में ही बहा दे देते हैं और सीवर में गोबर फंसने की वजह से सीवर ब्लॉक हो जाते हैं। जिससे बदबू और सीवर का पानी सड़क पर फैल जाता है और आमजन का जीना दुशवार  हो गया है। इसी को लेकर बार-बार कांग्रेस की तरफ से भाजपा पर भी निशाना साधा जा रहा है। हालांकि इन डेरियों को शहर से बाहर जगह भी दे दी गई है। लेकिन बावजूद इसके भी यह डेरियां शहर के बाहर शिफ्ट नहीं हो रही है। जिसके कारण यह समस्या आम बनी हुई है। कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा आ कच्चा बेरी रोड के अलावा और कई जगह का निरीक्षण भी किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल कागजों में विकास की बात करती है। उन्होंने यह भी कहा कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रोहतक में आए थे और अनेक परियोजनाएं देने का दावा किया था लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आगामी चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा शिमला, जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर जोर

शिमला,संजू-भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला की विशेष संगठनात्मक बैठक प्रदेश कार्यालय दीपकमल में जिला अध्यक्ष केशव चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों,संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर जिला प्रभारी एवं पूर्व सांसद सुरेश चंदेल तथा पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन...

मजदूरों और किसानों के अधिकारों पर चर्चा, सीटू ने आंदोलन का बिगुल फूंका

नाहन-:सीटू जिला सिरमौर कमेटी की बैठक रविवार को नाहन में कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में केंद्र और प्रदेश की मौजूदा आर्थिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए मजदूरों,किसानों,खेत मजदूरों, कर्मचारियों,योजना कर्मियों तथा अन्य मेहनतकश वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।बैठक को...

अभय चौटाला का सरकार पर हमला, बोले– ऐलनाबाद की अनदेखी से किसान और जनता परेशान

सिरसा-:सिरसा में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और ऐलनाबाद के पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश सरकार पर ऐलनाबाद क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि इलाके में पेयजल संकट,सिंचाई के लिए पानी की कमी और किसानों को यूरिया खाद नहीं मिलने जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं।अभय चौटाला ने दावा किया कि विधानसभा...

अब घर बैठे मिलेगा बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध का विशेष प्रसाद, ऑनलाइन सेवा शुरू

हमीरपुर,अरविंद-:उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर,दियोटसिद्ध से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है।अब देश और विदेश में रहने वाले भक्त मंदिर आए बिना भी बाबा का विशेष प्रसाद अपने घर मंगवा सकेंगे। मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडिया पोस्ट के सहयोग...

विबी-जी रामजी योजना का लाभ उठाए सरकार, दुष्प्रचार छोड़ बेहतर क्रियान्वयन पर दे ध्यान: जयराम ठाकुर

मंडी-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार को विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (विबी-जी रामजी) योजना को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान देना चाहिए। उनका कहना है कि योजना के संबंध में सरकार द्वारा लगाए गए दिहाड़ी में कमी, अनुदान घटाने और प्रशासनिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.