अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन धर्मशाला में, प्रदेशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम

Shimla-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को हिमाचल प्रदेश में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा।यह जानकारी आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश के सभी उपमंडलों और शैक्षणिक संस्थानों में विशेष योग सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

मंत्री गोमा ने कहा कि योग आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है।योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाता है।धर्मशाला में होने वाले मुख्य समारोह में राज्यभर से अधिकारी, योग विशेषज्ञ, विद्यार्थी, स्थानीय नागरिक और आयुष विभाग के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

इसके साथ ही,प्रदेश के अन्य उपमंडल मुख्यालयों पर भी स्थानीय प्रशासन की देखरेख में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंत्री गोमा ने आम नागरिकों से अपील की कि वे 21 जून को इन आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लें और योग को अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाएं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पीएम की ‘सोना न खरीदने’ की अपील से हिमाचल के ज्वेलर्स चिंतित, कारोबार पर संकट गहराने की आशंका

शिमला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद हिमाचल प्रदेश के सराफा कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने इस अपील को देश के राजकोषीय घाटे को कम करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बताया है, लेकिन ज्वेलर्स...

चंडीगढ़ निकाय चुनाव पर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा का बड़ा बयान

चंडीगढ़ -:चंडीगढ़ में निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शानदार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और पार्टी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। मंत्री रणवीर गंगवा ने देश के मौजूदा हालात...

पीएम के बयान पर कांग्रेस का हमला, आर्थिक हालात पर सरकार से जवाब मांगने लगी विपक्षी पार्टियां

शिमला-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से सोने की खरीदारी सीमित करने, विदेश यात्राओं में कटौती करने और ईंधन की बचत करने की अपील के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की आर्थिक स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी देने...

हल्का उत्तरी में भाजपा नेता अक्षय शर्मा की बैठकों का दौर, श्री आरती देवा मंदिर में टेका माथा

कहा — सनातन धर्म हमें एक-दूसरे का साथ देना और समाज सेवा सिखाता है अमृतसर। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आज हल्का उत्तरी के विभिन्न इलाकों में बैठकों का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने श्री आरती देवा मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी...

नशे के खिलाफ अभियान में भाजपा सुक्खू के साथ, लेकिन अपने ही फरमानों पर अडिग नहीं है सीएम – जयराम ठाकुर

मंडी, धर्मवीर- चिट्टे और नशा माफिया के खिलाफ छेड़े गए प्रदेश की सुक्खू सरकार के अभियान को भाजपा का भी सहयोग मिल गया है। मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चिट्टे जैसे नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का साथ की हामी भरी है। इस दौरान...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.