Shimla,Sanju(TSN)–हिमाचल प्रदेश सचिवालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक हुई।करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक में सरकार ने जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई।हालांकि,कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु और कॉम्यूटेशन पर कोई चर्चा नहीं हुई।
बैठक के मुख्य फैसले:
मुख्यमंत्री द्वारा की गई पिछली घोषणाओं को कैबिनेट ने दी मंजूरी।
सुजानपुर में नया IPH डिवीजन खोला जाएगा।
कुछ कैदियों को “प्रोबेशन” आधार पर सशर्त रिहाई की मंजूरी – अनुशासनहीनता पर वापस जेल भेजे जाएंगे।
मक्की के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 30 रुपये की बढ़ोतरी, अब मिलेगा 50 रुपये।
गेहूं और हल्दी के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी को मिली मंजूरी।
पांगी क्षेत्र को “प्राकृतिक खेती ग्राम” का दर्जा।
घरेलू कामकाजी महिलाओं को 1500 रुपये मासिक सहायता देने की योजना को स्वीकृति।
422 नए बस रूट बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए आवंटित होंगे।
होम स्टे नीति में बदलाव: तीन श्रेणियां – सिल्वर, गोल्डन और डायमंड; 2000 रुपये से कम किराये वाले होम स्टे को GST से छूट।
शिमला और सोलन में पुराने जल दरों की बहाली।
राज्य के कुछ ITI संस्थानों का विलय होगा।
संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि इन फैसलों से प्रदेश के आम नागरिकों को सीधी राहत मिलेगी और स्थानीय रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।
