सिरमौर : सतीश शर्मा ( TSN)- जिला में गिरीपार इलाके के तहत डांडा पंचायत के रेतवा गांव में अत्यधिक बारिश होने के कारण गाँव के साथ लगते खड्ड में बहाव बढ़ गया. इस दौरान पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से एक शख़्स की मौ*त हो गई है। शख्स का श*व टोंस नदी से बरामद हुआ है।
एसडीएम पाँवटा साहिब गुनजीत चीमा ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से सूचना मिली थी. इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और लापता हुए शख्स की तलाश शुरू की।उन्होंने कहा कि पहले गांव के समीप जेसीबी के माध्यम से लापता शख्स ढूंढने की कोशिश की गई , श*व के टोंस नदी में मिलने की सूचना प्राप्त हुई.उन्होंने कहा कि मृ*तक शख्स देर रात गौशाला में बंधे पशुओं को बचाने के लिए गया था और खुद पानी की तेज बहाव की चपेट में आ गया। प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को 20 हजार की फौरी राहत जारी की गई है।
