डॉटर एम्पावरमेंट इनिशिएटिव(देई) में मंडी जिला को मिला को स्कॉच अवार्ड

मण्डी : धर्मवीर ( TSN)- समाज में बेटियों  के सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढाओं अभियान चला रखा है। इस अभियान को और ज्यादा सार्थक बनाने के लिए मंडी जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर ’’देई’’ यानी डॉटर एम्पावरमेंट इनिशिएटिव के नाम से एक मुहीम शुरू की है। प्रशासन की इस मुहीम का उद्देश्य मंडी जिले में लड़कियों और महिलाओं की स्थिति को सुधारना, उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के अवसर प्रदान करना है। जिला में बीते साल जून 2023 में ही देई का शुभारंभ किया गया र्हैै, इस मुहीम के तहत जिला भर में उत्कृष्ट कार्य किए गए जिसके लिए जिला प्रशासन को प्रतिष्ठित गोल्डन स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
महिलाओं को अधिकारों और अवसरों के प्रति किया जागरूक  
जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन की इस मुहीम के तहत वर्ष 2023 में विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं का संचालन किया गया, जिनमें लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और स्व-रोजगार के अवसर शामिल हैं। जिला प्रशासन मंडी के इस प्रयास को न केवल स्थानीय स्तर पर व्यापक समर्थन मिला, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी सराहना की गई है। इस पहल के माध्यम से समाज में महिलाओं की स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है और उन्हें अपने अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक भी किया गया है। इस पहल के तहत जिला मंडी में विशेष रूप से मेंटरशिप कार्यक्रम, एक बूटा बेटी के नाम, किशोरियों की एक्सपोजर विजिट, उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं महिलाओं को पुरस्कृत करने सहित कई विशेष कार्य किए गए।
अजय बदरेल ने बताया कि अब देई पार्ट वन के सफल आयोजन के बाद जिला में इस वर्ष देई पार्ट टू अभियान को शुरू किया जाऐगा जिसमें करियर कांउसलिंग के साथ मेनेस्ट्रल हेल्थ को भी जोड़ा जाएगा और जिला की महिलाओं और किशोरियों को जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम से बहुत लोगों को लाभ हुआ और आज वह लोग अपने सपने को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन की मदद का आभार जता रहे हैं। यह कार्यक्रम सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत चलाया जा रहा है जिसके सार्थक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। स्कॉच अवार्ड स्वतंत्र संगठन स्कॉच फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार भारत को बेहतर राष्ट्र बनाने के लिये अभिनव प्रयास करने वाले व्यक्तियों-संस्थानों-प्रतिष्ठानों को विभिन्न श्रेणियों में दिया जाता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

रिज मैदान पर भूस्खलन से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मेयर ने चार दिन में बहाली के दिए निर्देश

शिमला/संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार दोपहर हुई बारिश के बीच क्राइस्ट चर्च के समीप भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.