चार राज्यों के स्थापना दिवस पर राजभवन में मिलन कार्यक्रम का आयोजन

शिमला, 24 जनवरी (TSN)-राज्यपाल  शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि हमारी समृद्ध संस्कृति समरसता पर आधारित है। मौजूदा परिप्रेक्ष्य में हमें समरसता की ओर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है और यह हमारे संविधान का भी भाग हे। राज्यपाल आज यहां राजभवन में उत्तर प्रदेश, मणिपुर, मेघालय तथा त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर हिमाचल में रहे इन राज्यों के नागरिकों के लिए आयोजित ‘मिलन कार्यक्रम’ में बोल रहे थे।
राज्यपाल ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां परम्पराओं का निर्वहन किया जाता है और एक-दूसरे के परिवेश पर ध्यान देता है। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत इसकी विविधता और एकता में है। विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों, परंपराओं और प्रथाओं के संपर्क से राज्यों के बीच समझ और जुड़ाव बढ़ेगा। इसप्रकार ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’’ की परिकल्पना से भारत की एकता और अखंडता और मजबूत होगी।
समरसता पर आधारित है हमारी समृद्ध संस्कृति राज्यपाल
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को पूर्व राज्यत्व दिवस और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘राष्ट्र धर्म’ से बढ़कर कुछ नहीं है। इसलिए, हमें इन दिवसों को उल्लास के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की परम्पराओं में वाद-विवाद हो रहा है। लेकिन, विद्वता का अहंकार नहीं बल्कि प्रसार होता था। लोग एक-दूसरे से जुड़े रहते थे इसलिए, दूसरों के संस्कारों का आदर करते थे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आपसी समझ को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मर्यादा को नहीं छोड़ना चाहिए और वशिष्टता पर ध्यान देना चाहिए और यही जीवन की सफलता का आधार है।
शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि भगवान श्री. राम ने पिछड़े हुए लोगों को एकत्रित कर सेना बनाई और ऐसे सभी लोगों, जो केवल शासन करना जानते थे, उनको पराजित करने का काम किया। भारत अपनी परंपराओं का पूरी तौर पर पालन करता है एक दूसरे के परिवेश तक का ध्यान करता है। इससे पूर्व, राज्यपाल ने इन राज्यों के नागरिकों को सम्मानित किया।विशेष तौर पर उपस्थित पुलिस महानिदेशक सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  अशोक तिवारी, केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. ब्रजेश सिंह, आई.पी.एस अधिकारी अदिती सिंह ने भी अपने अनुभव सांझा किए। राज्यपाल के सचिव  सी.पी. वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला में खड़ी चढ़ाई से मिलेगी राहत,30 नवंबर तक शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली और लिफ्ट की सुविधा

शिमला-:राजधानी शिमला में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जल्द ही खड़ी चढ़ाई से राहत मिलने वाली है।लक्कड़ बाजार से रिज मैदान तक पहुंचने के लिए अब लोगों को पैदल चढ़ाई चढ़ने की मजबूरी नहीं रहेगी।नगर निगम की ओर से इस मार्ग पर फ्यूनिकुलर ट्रॉली और लिफ्ट की सुविधा विकसित की जा रही है।करीब 15.50 करोड़...

कैथल में प्रदूषण रोकने के लिए प्रशासन सख्त, ग्रीन पटाखों को छोड़कर सभी पटाखों पर पाबंदी

कैथल-:जिले में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण रखने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं।डीसी अपराजिता ने बताया कि हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुझावों और सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में 31 जनवरी 2027 तक ग्रीन पटाखों को छोड़कर...

पड्डल मैदान से सेरी मंच तक भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने मंडी में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ महापदयात्रा के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया।पड्डल मैदान से शुरू हुई यह पदयात्रा सेरी मंच पर पहुंचकर रैली में तब्दील हो गई।इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं...

विधायक नंद लाल पंचतत्व में विलीन,देओठी में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शिमला-:सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे नंद लाल बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए।उनका अंतिम संस्कार शिमला जिला के रामपुर स्थित उनके पैतृक गांव देओठी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने देओठी पहुंचकर दिवंगत नंद लाल के पार्थिव...

हिमाचल में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, ‘खेलो हिमाचल’ पर खर्च होंगे 22.5 करोड़; धर्मशाला से होगा आगाज

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार एक महत्वाकांक्षी पहल शुरू करने जा रही है।केंद्र सरकार की ‘खेलो इंडिया’ योजना की तर्ज पर हिमाचल में ‘खेलो हिमाचल’ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।इस आयोजन के माध्यम से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.