दो देशों की यात्रा पर जाएंगे हिमाचल के सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र

शिमला, संजु चौधरी (TSN)- हिमाचल में सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों को विदेश यात्रा का मौका मिलेगा. शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आधिकारिक आवास ओक ओवर से 50 बच्चों के पहले ग्रुप को दो देशों की यात्रा के लिए रवाना किया. समग्र शिक्षा के तहत इस शैक्षणिक यात्रा में बच्चे कंबोडिया और सिंगापुर का भ्रमण करेंगे. इस यात्रा में प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ अधिकारी और कुछ शिक्षक भी बच्चों के साथ जाएंगे.
50 छात्रों के पहले ग्रुप को मुख्यमंत्री ने शिमला से किया रवाना
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक ऐतिहासिक पहल की है. 50 छात्रों को कंबोडिया और सिंगापुर की विदेश यात्रा पर भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्कूलों में मेरिट हासिल करने वाले बच्चों को इसमें शामिल किया गया है. आने वाले समय में और छात्रों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन कर रही है. अच्छे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल बनाए जा रहे हैं. शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में परिवर्तन लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में एकल डायरेक्टरेट विकसित किया जाएगा जिसमें नर्सरी से लेकर सेकेंडरी तक के बच्चों के लिए 700 से 1000 बच्चों की क्षमता वाली अकोमोडेशन विकसित की जाएगी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा को भी निशाने पर लिया.
 मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के शिक्षा के स्तर पूर्व सरकार ने निम्न स्तर पर पहुंचा दिया था. उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य के स्तर को भी गिरा दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को केवल बयान बाजी करनी है जबकि वर्तमान सरकार कर्म में विश्वास रखती है. उन्होंने कहा कि भागवत गीता में भी यही संदेश मिलता है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के शैक्षणिक यात्रा में छात्रों के साथ जाने को लेकर कहा कि वह शिक्षा मंत्री का धन्यवाद करते हैं बजट सत्र को लेकर तैयारी चल रही है ऐसे समय में शिक्षा मंत्री अभिभावक बनाकर बच्चों के साथ विदेश यात्रा पर जा रहे हैं.
बच्चों के शैक्षणिक यात्रा के लिए वित्तीय सहायता मिली
वहीं इस दौरान समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि समग्र शिक्षा के तहत पिछले वर्ष चयनित शिक्षकों को एक्सपोजर टूर के लिए विदेश यात्रा पर भेजा गया था. इसी कड़ी में विभाग ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के निर्देशों पर केंद्र को सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के शैक्षणिक विदेश यात्रा पर भेजने का प्रस्ताव भेजा था. केंद्र ने भी सहर्ष प्रस्ताव स्वीकार किया और बच्चों के शैक्षणिक यात्रा के लिए वित्तीय सहायता मिली. इसके बाद छात्रों के पहले ग्रुप को कंबोडिया और सिंगापुर की यात्रा पर भेजा जा रहा है.
वहीं दो देशों की विदेश यात्रा को लेकर चुने गए बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. बच्चे विदेश यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं. बच्चों का कहना है कि इस यात्रा से उन्हें कुछ नया देखने और सीखने को मिलेगा. बच्चे मानते हैं कि ऐसी यात्राओं से बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी साथ ही आने वाले समय में बच्चों को अधिक मेहनत करने के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा. बच्चे बताते हैं कि इस योजना में चयनित हुए बच्चों के अभिभावक भी प्रसन्न है साथ ही साथ शिक्षकों ने भी अपने-अपने स्कूल बच्चों के यात्रा के लिए चयन पर खुशी जाहिर की है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

657 करोड़ बैंक घोटाला: 329 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से सीने में निवेश

मोनिका रावत/पंचकूला-:657 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर सरकारी धन की नई मनी ट्रेल का खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सरकारी विभागों से कथित रूप से निकाली गई 329 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले शेल कंपनियों के खातों में पहुंचाई...

घग्गर समेत सभी नदी-नाले उफान पर, पंचकूला में नदी किनारे जाने पर रोक; धारा 163 लागू

मोनिका रावत/पंचकूला : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और पंचकूला में पिछले 48 घंटे से जारी वर्षा के कारण घग्गर नदी समेत जिले की सभी प्रमुख नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से उसने रौद्र रूप धारण कर लिया है। संभावित बाढ़...

मानसून की चुनौती के बीच हथनीकुंड बैराज अलर्ट मोड पर, हाईटेक सुरक्षा इंतज़ामों पर प्रशासन का भरोसा

यमुनानगर/परवेज खान-:मानसून के सक्रिय होते ही यमुना नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए यमुनानगर का हथनीकुंड बैराज पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।सिंचाई विभाग ने इस बार बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग का कहना है कि बैराज की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पहले...

हिमाचल में बारिश का कहर: सीएम सुक्खू ने लोगों से की सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर नदियों और खड्डों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंताएं...

हिमाचल में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क,बिजली और पेयजल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि 10 जुलाई सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 124 सड़कें...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.