बारिश कम होने से पौंग डैम झील में जल स्तर की कमी के चलते पहुंचे रिकॉर्ड विदेशी पक्षी

हमीरपुर,अरविन्द सिंह (TSN)-जनवरी माह में कम बारिश के चलते पौंग डैम झील में गत कुछ वर्षों में सबसे कम जल स्तर दर्ज किया गया जिसके चलते इस बार झील में विदेशी पक्षियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है।वन्य प्राणी विभाग की माने तो जल स्तर में गिरावट के चलते फीडिंग ग्राउंड क्षेत्र भी वृद्धि दर्ज की गई है जिसके चलते प्रवासी पक्षियों को यहां अच्छी किस्म का खाना उपलब्ध हो सका है। वहीं हरियाणा , दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट राज्यों में स्थापित वेटलैंड में जाने वाले प्रवासी पक्षियों ने भी हिमाचल का रुख किया जिसके चलते सॉन्ग डैम झील में रिकॉर्ड पक्षियों की संख्या देखने को मिली है।
पक्षियों की हुए गणना जिसमें 90959 बार हेडेड गीज पक्षी 
पौंग डैम झील में पक्षियों की संख्या में इस वर्ष रिकॉर्ड 83,555 की वृद्धि हुई है। प्रदेश के पौंग अभयारण्य में 2025 की वार्षिक जलपक्षी गणना में 97 प्रजातियों के 1,53,719 पक्षी दर्ज हुए, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। पौंग डैम में रूस और साइबेरिया के अलावा हिमालय के उत्तर में स्थित पर्वत श्रृंखलाओं, तिब्बत और मध्य एशिया से पक्षी पहुंचे हैं। इस साल बार हेडेड गीज पक्षी की संख्या 53,458 से बढ़कर 90,959 पहुंच गई है। वन्य प्राणी विभाग के द्वारा इस बार पौंग डैम झील गणना के लिए 25 भागों में विभाजित किया था जिसमें 25 अलग अलग टीमें ने विशेषज्ञ की अगुवाई में इस गणना को अमलीजामा पहनाया है।गौरतलब है कि मुंबई नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी, वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया सहित अन्य पक्षी प्रेमियों के सहयोग से पौंग डैम लेक वाइल्डलाइफ सेंक्चुरी में वार्षिक जलपक्षी गणना की है। इस साल पौंग डैम में पक्षियों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि दर्ज हुई है। जिसमें गणना में 100 से अधिक विशेषज्ञों ने लिया भाग 1 फरवरी 2025 को पूरी हुई इस गणना में प्रदेश वन विभाग, मुंबई नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी, वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पक्षी प्रेमियों और स्थानीय लोग सहित 100 से अधिक विशेषज्ञों ने भाग लिया।
वहीं डीएफओ वाइल्ड लाइफ हमीरपुर के रेजिनोल्ड रॉयस्टन ने कहा कि पौंग डैम झील के जल स्तर में गिरावट से पक्षियों को भरपूर भोजन मिलने से अधिक संख्या में पक्षी यहां पहुंचे और लंबे समय तक ठहरे है। उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा 2004 से लगातार वर्ड गणना का काम किया जा रहा है और इस वर्ष 2024-25 1 लाख 53 हजार 719 पक्षियों की गणना की है । उन्होंने कहा कि इस संख्या में सबसे अधिक बार हेडेड गीज पक्षी की संख्या 90,959 पहुंच गई है जो कि एक रिकॉर्ड है।उन्होंने बताया कि गणना के दौरान झील के सुगनाड़ा व बाथु क्षेत्र में सर्वाधिक पक्षी की गणना हुई है।

हरियाणा ,दिल्ली,नॉर्थ ईस्ट राज्यों के पक्षी भी पहुंचे हिमाचल 
रिकॉर्ड पक्षियों की उपस्थिति के कारणों पर जानकारी देते हुए डीएफओ ने बताया कि जनवरी माह में कम बारिश के चलते पौंग डैम झील में गत कुछ वर्षों में सबसे कम जल स्तर दर्ज किया गया जिसके चलते इस बार झील में विदेशी पक्षियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है।उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हरियाणा,दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट राज्यों में स्थापित वेटलैंड में जाने वाले प्रवासी पक्षियों ने भी हिमाचल का रुख किया जिसके चलते सॉन्ग डैम झील में रिकॉर्ड पक्षियों की संख्या देखने को मिली है।

 

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

657 करोड़ बैंक घोटाला: 329 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से सीने में निवेश

मोनिका रावत/पंचकूला-:657 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर सरकारी धन की नई मनी ट्रेल का खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सरकारी विभागों से कथित रूप से निकाली गई 329 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले शेल कंपनियों के खातों में पहुंचाई...

घग्गर समेत सभी नदी-नाले उफान पर, पंचकूला में नदी किनारे जाने पर रोक; धारा 163 लागू

मोनिका रावत/पंचकूला : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और पंचकूला में पिछले 48 घंटे से जारी वर्षा के कारण घग्गर नदी समेत जिले की सभी प्रमुख नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से उसने रौद्र रूप धारण कर लिया है। संभावित बाढ़...

मानसून की चुनौती के बीच हथनीकुंड बैराज अलर्ट मोड पर, हाईटेक सुरक्षा इंतज़ामों पर प्रशासन का भरोसा

यमुनानगर/परवेज खान-:मानसून के सक्रिय होते ही यमुना नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए यमुनानगर का हथनीकुंड बैराज पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।सिंचाई विभाग ने इस बार बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग का कहना है कि बैराज की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पहले...

हिमाचल में बारिश का कहर: सीएम सुक्खू ने लोगों से की सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर नदियों और खड्डों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंताएं...

हिमाचल में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क,बिजली और पेयजल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि 10 जुलाई सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 124 सड़कें...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.