/ Jul 08, 2026

जानवरों की तर्ज पर बनाए मिनी रोबोट, जो स्वचालित वाहनों के लिए होंगे मददगार

मंडी, धर्मवीर ( TSN)-जानवरों को आप चाहे किसी भी चरागाह तक ले जाईए लेकिन वो वापिस अपने गंतव्यों तक पहुंच ही जाते हैं। जानवरों में वापिस अपने गंतव्यों तक पहुंचने के इस व्यवहार को आइआइटी मंडी के शोधकर्ताओं ने समझ लिया है और उसी पर आधारित कुछ मिनी रोबोट्स बनाए हैं। भविष्य में यह रोबोट्स स्वचालित वाहनों के लिए मददगार साबित होंगे और इससे इस क्षेत्र में नई क्रांति आने की उम्मीद है।
आइआइटी मंडी के स्कूल ऑफ फिजिकल साइंसेज के सहायक प्रोफेसर डा. हर्ष सोनी ने अपने शोध के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश की कि आखिर कैसे जानवर चरागाह के बाद घर वापस आ जाते हैं। भले ही उन्हें कई बाधाओं व मोड़ों का सामना करना पड़े। शोधकर्ताओं ने इस तथ्य को का समझने के लिए इस शोध में छोटे प्रोग्राम योग्य रोबोट्स का उपयोग किया है। शोधकर्ता डा. हर्ष सोनी ने उदाहरण देते हुए बताया कि होमिंग कबूतर सुरक्षित तरीके से अपना रास्ता खोजने के लिए प्रसिद्ध हैं। वह अपनी कौशलता से लंबी दूरी तक संदेश पहुंचाने के बाद भी वापिस अपने गंतव्य लौट आते हैं। इसी तरह समुद्री कछुए, सामन और मोनार्क तितलियां भी अपने जन्म स्थान पर लौटने के लिए लंबी यात्राएं करते हैं। डा. हर्ष सोनी ने बताया कि इस शोध के निष्कर्ष स्वचालित वाहनों के लिए बेहतर नेविगेशन सिस्टम के विकास और खोज एवं बचाव मिशनों में सुधार के लिए उपयोगी हो सकते हैं। जानवरों के इस होमिंग व्यवहार की नकल करने के लिए आइआइटी मंडी के शोधकर्ताओं ने छोटे रोबोटों का उपयोग करके इन पैटर्नों की जांच की। लगभग 7.5 सेमी व्यास के यह रोबोट वस्तुओं और प्रकाश का पता लगाने के लिए सेंसर से लैस हैं। जिससे वे सबसे चमकीले प्रकाश स्रोत द्वारा चिह्नित घर का पता लगा सकते हैं। रोबोट स्वतंत्र रूप से नियंत्रित पहियों का उपयोग करके किसी वाहन की एक स्थान से दूसरे स्थान पर गति की योजना का अध्ययन करते हैं और प्रकाश की तीव्रता के आधार पर अपने पथ को कुछ जानवरों के समान समायोजित करते हैं।अध्ययन के निष्कर्षों को जर्नल पीआरएक्स लाइफ में प्रकाशित किया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.