मंडी, धर्मवीर ( TSN)- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मंडी शहर का एक वीडिया शेयर किया है, जिसमे वह एचआरटीसी की राइड़ विद प्राइड में सफर करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियों में मुकेश अग्निहोत्री ने अपने गणतव्य पर पहुंचने के बाद टिकट भी कटवाते हुए भी नजर आ रहे हैं।
बता दें कि सोमवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपनी स्व. धर्मपत्नी सिम्मी अग्निहोत्री की आत्मा की शांति के लिए करवाए गए यज्ञ में भाग लेने के लिए मंडी पहुंचे हुए थे। यज्ञ में हिस्सा लेने के बाद अग्निहोत्री अपने साथियों सहित पैदल शहर से होते हुए सर्किट हाउस की ओर बढ रहे थे। इतने में टारना मोड़ के पास एचआरटसी की राइड़ विद प्राइड उनके सामने आकर खडी हो जाती है और चालक जगदंबा प्रसान उन्हें गाड़ी में अंदर बैठने के लिए आमंत्रित करते हैं। जिसके बाद मुकेश अग्निहोत्री अपने 9 और साथियों सहित राइड विद प्राइड़ में टारना मोड़ से लेकर सर्किट हाउस तक सफर करते हैं। इस सफर के दौरान मुकेश अग्निहोत्री चालक से बातीचीत करते हए भी नजर आ रहे हैं। अड्डा इंचार्ज पवन गुलेरिया ने बताया कि राइड विद प्राइड एचपी (02 एम 0470) का रूट बस स्टैंड से सन्यारड का है। जिसमें आज उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सफर किया है। चालक जगदंबा प्रसाद ने बताया कि इस सफर के दौरार मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी शहर में चल रहे अन्य राइड़ विद प्राइड वाहनों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। सर्किट हाउस में उतरते समय मुकेश अग्निहात्री ने अपने साथ बैठी 9 अन्य सवारियों का 200 रूपये टिकट भी कटवाया।
