मंडी : धर्मवीर ( TSN)- लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार जोरों पर है.बुधवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी के साथ पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने लोगों से वोट की अपील की । इस दौरान अनिरुद्ध सिंह ने भाजपा सहित बागी नेताओं पर जमकर ह*मला बोला और भाजपा पर कंटेंट क्रिएट कर लोगों को बरगलाने के आरोप लगाए।
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भाजपा झूठ की राजनीति कर रही है । इनके बाहर से नेता आते हैं जिन्हें हिमाचल के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है। बीते दिन भाजपा की बाहर से एक प्रवक्ता शिमला आई और यह बयान दे रहे हैं कि कुफरी और मशोबरा में बिजली 2014 के बाद पहुंची।ऐसा कोई मान सकता है कि हिमाचल में भी कही बिजली नही आई है। भाजपा के लोग तो ऐसी बातें करते हैं कि मोदी आए और आसमान से बिजली गिरे जिससे यहां पर बिजली उत्पन्न हुई इस तरह की भाजपा के नेता बेतुकी बयान बाजी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता हर रोज नया कंटेंट क्रिएट कर रहे हैं कभी मंगलसूत्र की बात करते हैं और कभी जमीन पर टैक्स लगाने की बातें कर रहे हैं। लेकिन रोजगार और मंहगाई पर कोई बात नही कर रहे है। सिलेंडर जब 400 रुपए होता था तो यही भाजपा नेता सड़को पर उतर कर होहल्ला करते थे और आज 12 सौ सिलेंडर हो गया है लेकिन इस पर कोई भी बात नही कर रहे है।
बागी नेता केवल पोस्टर लगाने का भाजपा में करेंगे काम
वही अनिरुद्ध सिंह ने बागी 6 नेताओं पर भी निशाना साधा और कहा कि वह जहां गए हैं वहां केवल पोस्टर लगाने का ही में काम करेंगे । क्योंकि इमक जाने से भाजपा के कार्यकर्ता भी खुश नही है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश भर में स्थिर सरकारों को गिराने का प्रयास कर रही है हिमाचल में भी सरकार को गिराने की कोशिश की गई लेकिन जो 6 लोग वहां गए हैं तो वहां भी केवल वे भाजपा नेताओं के लिए पोस्टर लगाने का ही काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जो छह विधायक हैं इन्होंने लोगों के साथ गद्दारी की है यह नेता पार्टी से ही जीत कर आए थे ऐसा नहीं है कि यह अपने दम पर जीते थे। लोगो ने पार्टी देख कर जिताया था। उनके साथ धोखा किया है उन्होंने कहा कि यदि उन्हें कोई परेशानी थी तो वह पार्टी में रहकर भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रख सकते थे।
