BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले कांग्रेस पार्टी ने देश में की ‘फूट डालो राज करो’ की राजनीति

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-कांग्रेस ने अपने शासनकाल में फूट डालो राज करो, धर्म,जाति, इलाके, पहाड़ और मैदान और जाति को जाति से लड़ाकर राजनीति की है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र के सेगली में आयोजित जनसभा के दौरान कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के साथ तुष्टिकरण की राजनीति भी की है। अब तो कांग्रेस के सैम पित्रोदाके ने चमड़ी के आधार पर ही भारत को चमड़ी बांट दिया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने देश में विकासवाद की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में देश की राजनीति की संस्कृति बदल डाली है।
प्रदेश में आज चल रही बैक गियर की सरकार
जेपी नड्डा ने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत पिछलग्गू भारत नहीं आगे दौड़ने वाला भारत है। देश में डेढ़ लाख किलोमीटर नेशनल हाईवे और 56 हजार किलोमीटर रेलवे ट्रैक बन चुके हैं। वहीं उन्होंने कहा कि मंडी तक सिर्फ रेल ही नहीं बल्कि हवाई जहाज भी आएगा। नड्डा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से आने वाली हर मदद के रास्ते में रोड़ा अटकाने का काम करती है। जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जुबानी ह*मला करते हुए कहा कि आपदा में केंद्र से सहायता मिलने के बावजूद भी सरकार ने भेदभाव किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज बैक गियर की सरकार चल रही है। नड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार तीन निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा स्वीकार करने से भी डर रही है। जेपी नड्डा ने प्रदेश सरकार पर तंज करते हुए कहा कि सूबे की सरकार ‘अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी टके सेर खाजा’ की कहावत चरितार्थ कर दिया है।
इंडी एलाइंस के कुछ नेता जेल तो कुछ हैं बेल पर
जेपी नड्डा ने इंडी एलाइंस पर जुबानी ह*मला बोलते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन में सम्मिलित पार्टियां परिवारवाद से ग्रसित और भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। एक ओर पीएम मोदी लाल किले से भ्रष्टाचार मिटाने की बात कहते हैं । वहीं दूसरी ओर इंडी एलाइंस के नेता भ्रष्टाचारियों को बचाने की बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी एक ही थाली के चट्टे और बट्टे है। इंडी एलाइंस सारा का सारा भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। नड्डा ने कहा कि इनके कुछ नेता जेल तो कुछ बेल पर हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने कहा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है।बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है।इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों पर पहुंचकर फोटोशूट और शराब...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में सड़क,सुरंग,शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि प्रदेश...

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हमीरपुर,अरविंद- हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.