/ Aug 30, 2026

पीएम मोदी की जनसभा को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मंत्री असीम गोयल

अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र में आ रहे हैं। ऐसे में उनके स्वागत और कार्यक्रम में कोई कमी न रह जाए इसके लिए पूरी भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। अंबाला शहर के पुलिस लाईन मैदान में प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज खुद हरियाणा के परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल पहुंचे। जहां उन्होंने रैली स्थल का दौरा कर भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण बैठक की।
जनसभा में रिकॉर्ड तोड़ संख्या में आएंगे  लोग 
परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार अंबाला शहर में आ रहे हैं। जिसे लेकर पूरी लोकसभा में न सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं में बल्कि आमजन में भी भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि इस जनसभा में रिकॉर्ड तोड़ संख्या में लोग पहुंचेंगे और निश्चित तौर पर यह एक रिकॉर्ड तोड़ कार्यक्रम होगा। असीम गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोगों के दिलों पर राज करते हैं वो जन जन के नेता हैं,लोग उन्हें सुनना और उनकी एक झलक देखना चाहते हैं। इसे लेकर उनके पास निरंतर फोन भी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं दुनिया भर में अपनी अलग पहचान और रुतबा रखने वाले नरेंद्र मोदी का अंबाला की जनता बेसब्री के साथ पलकें बिछाए इंतजार कर रही है। अंबाला में पीएम का स्वागत भव्य होगा। मंत्री असीम गोयल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर फ़िलहाल बैठकें और कार्यक्रम की तैयारियां साथ साथ चलती रहेंगी। अंबाला में आज तक ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं हुआ है लेकिन निश्चित रूप से यह कार्यक्रम रिकॉर्ड तोड़ साबित होगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.