/ Aug 30, 2026

भाजपा झूठ का सहारा लेकर लोगों में नफरत फैलाने का कर रही काम -आनंद शर्मा

चम्बा : मंजूर पठान ( TSN) कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने डलहौजी में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा की इस बार केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है क्योंकि भाजपा लगातार झूठ का सहारा लेकर लोगों में नफरत फैलाने का काम कर रही है.उन्होंने कहा है कि 2014 से लगातार भाजपा सरकार ने दस साल केंद्र में राज किया,लेकिन विकास के मुद्दों पर वह बात नहीं करना चाहती है. आनंद शर्मा ने बताया है कि 70 सालों में  कांग्रेस के राज में कभी किसी का मंगलसूत्र नहीं छीना  है,लेकिन भाजपा नफरत की राजनीति कर रही हैं और लोगों में लगातार नफरत फैलाने का काम कर रही है.हालांकि कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपना मंगलसूत्र जरूर इस देश के लिए खोया  है.
भाजपा संविधान मिटाने की साजिश रच रही
आनंद शर्मा ने कहा कि लगातार लोग भाजपा से दूरी बना रहे हैं और इसके नतीजे 4 तारीख को देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि  भाजपा संविधान मिटाने की साजिश रच रही है,जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी और वह इस पूरे प्रकरण को देख रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा का 400 का नारा झूठा शगुफा है यह लोकतंत्र में लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ है। उन्होंने  कहा की देश में भाजपा के खिलाफ माहौल बना है क्योंकि भाजपा लगातार नफरत की राजनीति कर रही है और लोगों में नफरत फैला रही है. आनंद शर्मा ने कहा कि  400 पार का झूठा नारा दिया जा रहा है,उन्हें लोकतंत्र में विश्वास नहीं है.उन्होंने कहा है कि जिस तरह से भाजपा झूठी  बातें कर रही है कि कांग्रेस मंगलसूत्र छीन लेगी आज तक कांग्रेस ने 70 सालों में कितनी महिलाओं के मंगलसूत्र छीने है,हां लेकिन कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपना मंगलसूत्र देश के लिए कुर्बान किया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.