/ Oct 17, 2026

मंत्री डॉ अरविंद शर्मा पहुंचे करनाल..जिला जेलों में भागवत गीता उपदेशों का कार्यक्रम हुआ शुरू

करनाल, 08 नवंबर – आने वाली 28 नवंबर से 10 दिसम्बर तक चलने वाले गीता महोत्सव कार्यक्रम को लेकर हरियाणा प्रदेश के जिला जेलों में भागवत गीता उपदेशों का कार्यक्रम शुरू हुआ।करनाल जिला जेल से इस कार्यक्रम की शुरूआत गीता मनीषी ज्ञानानन्द ने की. जिसमे हरियाणा सरकार में जेल मंत्री डॉक्टर अरविन्द शर्मा ने शिरकत की।
डॉ अरविंद शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि गीता महोत्सव कार्यक्रम के तहत हरियाणा प्रदेश की सभी जिलों में भागवत गीता उपदेश का कार्यक्रम किया जा रहा है.जिसका मकसद जेल में बंद कैदियों के मन,दिमाग को परवर्तित कर मुख्य धारा में लेकर आना है। डॉ शर्मा ने कहा जेल में बंद कैदी भी हमारे भाई है, किन्ही कारणों से आज वो जेल में बंद है।डॉ शर्मा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की जेलों का प्रशासन पहले से ही अच्छा काम कर रहा है और अच्छा जेलों के लिए हो सकता है उस पर भी काम किया जाएगा। सत्र शुरू होने वाला है सरकार जो संकल्प पत्र लेकर आती है उस पर सबसे पहले काम किया जाएगा, नायब सैनी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार अच्छी चल रही है।
 डीएपी खाद की कमी को लेकर किसानों में मची हाहाकार को लेकर डॉ शर्मा ने कहा कि यह एक ऐसा मेटीरियल है जो बाहर से आता है।सरकार इस मामले में पूरी तरह से गंम्भीर है। वहीं उन्होंने कहा कि पराली जलाना एक गंभीर समस्या है लेकिन उससे भी गंभीर समस्या है.पराली जलाने के बाद से पर्यावरण का खराब होता और जन जीवन अस्वस्थ होना, लोगो का गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाना। उन्होंने कहा किसान वर्ग भी हमारा भाई है उन्हें भी इन सब चीजों को समझना चाहिए। सरकार द्वारा पराली प्रबंधन को लेकर नई योजनाएं चलाई गई हैं। सरकार किसान के घर जाकर इसका इंसेंटिव दे रही है। पहले से पराली जलाने के मामले काफी कम हुए हैं आगे बिल्कुल खत्म हो जाएंगे इसके लिए सरकार प्रयासरत है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.