नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की जांच को बताया हास्यास्पद…बोले, समोसा खाना सरकार विरोधी गतिविधि कैसे हो गया?

मंडी, धर्मवीर ( TSN)– प्रदेश में समोसे को लेकर गर्माई राजनीति के बीच शुक्रवार शाम को पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सर्किट हाउस मंडी में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चाय-समोसे का आनंद लिया। जब बात समोसे की राजनीति की हो रही थी तो जयराम ठाकुर ने भी सत्ता पक्ष पर आरोप लगाने और तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
समोसा खाने को लेकर करवा दी सीआईडी की जांच, भ्रष्टाचार पर सीएम चुप क्यों
जयराम ठाकुर ने कहा कि समोसा खाने को लेकर हुई जांच के बाद आई रिपोर्ट में इसे सरकार विरोधी गतिविधि बताया गया है। यह सिर्फ हास्यास्पद है। यदि समोसे विपक्ष ने खाए होते तब भी इस बात को मानते कि यह सरकार विरोधी गतिविधि है। लेकिन विपक्ष के पास न तो समोसे पहुंचे और न ही सरकार ने खिलाए। समोसे को जहां पहुंचना चाहिए था वहां पहुंच नहीं पाया और सरकार ने उसपर सीआईडी की जांच बैठा दी। इसी से पता चलता है कि प्रदेश की सरकार कितनी गंभीरता से काम कर रही है। जो सरकार आर्थिक संकट में है उस सरकार में फाइव स्टार होटल से समोसा मंगवाया जा रहा है। इसी से सरकार की नीति और नीयत का पता चलता है।
बीना सोचे समझे निर्णय लेना  सरकार की आदत 
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, मंत्रियों पर आरोप लगे हैं। उद्योग, पीडब्ल्यूडी, आईपीएच और स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। लेकिन सरकार उसकी जांच न करवाकर समोसो पर जांच करवा रही है। बीना सोचे समझे निर्णय लेना, यह सरकार की आदत हो गई है जिस कारण सरकार की फजीहत हो रही है। पिछले कुछ दिनों में सरकार की तरफ से लिए गए निर्णय इस बात का स्पष्ट उदाहरण हैं। कभी टॉयलेट पर टेक्स लगा दिया जाता है तो कभी बसों पर ले जाए जाने वाले सामान पर किराया वसूला जाता है। सरकार नौकरियां देने का वादा करके आई थी लेकिन अब हालत यह है कि सरकार नौकरियों को ही समाप्त कर रही है। लोग अब यही कह रहे हैं कि सरकार ऐसे हाथों में चली गई है जिन्हें कोई भी फैसला करने का ज्ञान ही नहीं है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.