/ Jul 09, 2026

विधायक निर्मल सिंह ने लगाया आरोप..धान खरीद पर वायदे से पलटी राज्य सरकार

24 अक्टूबर, अम्बाला :-विधायक चौधरी निर्मल सिंह ने बुधवार को अंबाला शहर की अनाजमंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीद के साथ उठान की प्रक्रिया का भी जायजा लिया। साथ ही मंडी कारोबारियों,आढ़तियों के साथ साथ किसानों से भी मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। वहीं  निर्मल सिंह ने विधानसभा चुनाव में पुरजोर समर्थन देने के लिए आढ़तियों,व्यापारियों और किसानों का भी आभार जताया।
विधायक चौधरी निर्मल सिंह  ने आश्वस्त किया कि चुनावी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अपने अम्बाला शहर के नागरिकों के साथ वे 24 घंटे कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। अम्बाला शहर की अनाजमंडी में पहुंचने पर आढ़तियों के साथ किसानों ने भी पूर्व मंत्री निर्मल सिंह का फूलमालाएं पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया। यहां अपने संबोधन में विधायक निर्मल सिंह ने राज्य सरकार पर वायदाखिलाफी को लेकर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र में धान को एमएसपी पर खरीदने का वायदा किया था। मगर सरकार अपने वायदे से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल एमएसपी से भी बेहद कम रेट पर बिक रही है। उन्होंने आढ़तियों की मांग को भी बुलंद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आढ़तियों को बर्बाद करने पर तुली है। उनकी किसी मांग पर विचार नहीं किया जा रहा है। इस दौरान आढ़ती व किसानों ने उनके सामने कई समस्याओं का जिक्र किया। इस पर विधायक ने कहा कि उनकी हर समस्या का समाधान होगा। जरुरत पड़ी तो वे विधानसभा सत्र में आढ़ती व किसानों की समस्याओं को उठाएंगे।
राज्य सरकार को काम करने का मौका देना चाहते हैं 
विधायक निर्मल सिंह ने कहा कि वे राज्य सरकार को काम करने का मौका देना चाहते हैं। अगर सरकार आढ़तियों व किसानों व अन्य व्यापारी वर्ग की बात नहीं सुनेगी तो फिर हम अपने तरीके से विरोध का रास्ता अपनाएंगे। पूर्व राज्यमंत्री पर तंज कसते हुए विधायक निर्मल सिंह ने कहा कि उन्हें तो अपनी हार ही हजम नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जब से जनता ने उन्हें शिकस्त दी है तब से वह शहर के व्यापारियों को अलग अलग हथकंडे अपनाकर परेशान करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि परेशान करने की नीयत से कभी नगर निगम कर्मचारियों को भेजा जा रहा है तो कभी फ़ूड सप्लाई विभाग के द्वारा तंग करने के लिए दूसरे तरीके अपनाए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने परिवहन व उर्जा मंत्री अनिल विज पर भी अफसरों को गाली गलौज करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विज मजबूत महकमे न मिलने से परेशान होकर बोखलाए घूम रहे हैं।
शहर के व्यापारी तंग हुए तो फिर सरकार होगी परेशान
विधायक निर्मल सिंह ने साफ कहा कि अगर चुनावी रंजिश को लेकर शहर के किसी भी व्यापारी को तंग किया गया तो फिर राज्य सरकार भी परेशान होगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह उसके साथियों व शहर के व्यापारी वर्ग को टारगेट किया जा रहा है उससे साफ है कि पूर्वमंत्री हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर पूर्व विधायक ने शहर की जनता के लिए अच्छे काम किए होते तो शायद उन्हें हार का मुंह न देखना पड़ता। जनता ने उन्हें पूरे दस साल का समय दिया लेकिन वे जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए तभी लोगों ने उनको बदला है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.