/ Jul 09, 2026

करवाचौथ पर 7:47 पर होंगे चांद के दीदार… नवविवाहित सुहागिनो के लिए इस बार का व्रत रहेगा ऐसा

शिमला, संजु चौधरी (TSN)-करवाचौथ पर्व के मौके पर  बाजार में खरीददारी के लिए शनिवार को बाजार महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही।20 अक्टूबर को करवाचौथ पर्व के लिए महिलाओं को बाजार में जमकर खरीददारी करते देखा गया।इस बार करवाचौथ व्रत पर सुहागिनों को शिमला में शाम 7 बजकर 47  चांद के दीदार हो सकेंगे।कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर 20 अक्तूबर रविवार को करवाचौथ का व्रत रखा जाएगा। पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए सुहागिनें करवाचौथ का व्रत रखती है ।दिनभर निर्जला व्रत रखकर रात को चंद्रमा पूजन के बाद ही व्रत खोला जाता है।वहीं पंडितों के अनुसार रविवार 20 अक्टूबर सुबह से चतुर्थी तिथि लगेगी जो अगले दिन सुबह तक रहेगी।जिस कारण नवविवाहित सुहागिनें इस व्रत को नही रख सकती और न ही इस बार व्रत का उद्यापन किया जा सकता है।
इस बार करवाचौथ व्रत का नहीं हो सकेगा  उद्यापन 
पंडित उमेश नोटियाल ने बताया कि हर वर्ष करवाचौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर आता है. इस वर्ष भी 20 अक्तूबर रविवार को करवाचौथ का व्रत है।यह व्रत रोहिणी नक्षत्र आता है।इस बार व्रत उन्ही के लिए शुभ है जो सुहागिन पहले से व्रत रखती आ रही है वह महिलाएं इस क्रम के अनुसार इस व्रत को रख सकती हैं।उन्होंने कहा कि करवाचौथ पर इस साल चतुर्थी तिथि सुबह से ही क्षय मानी जा रही है।क्षय तिथि में कोई भी शुभ कार्य आरंभ नही किया जा सकता।इसलिए नवविवाहित महिलाएं इस बार व्रत को न रखें।अगली वर्ष शुभ तिथि में इस व्रत को आरंभ करे।इसके साथ ही सौभाग्यवती महिलाएं इस वर्ष  व्रत का उद्यापन न करें क्योंकि इसका प्रमाण ऐसे समय मे व्रत न ही प्रारंभ होता है,न ही इसका उद्यापन किया जा सकता है।
व्रत के लिए कल ये होगा मुहूर्त
इस दिन मां गौरी, भगवान गणेश, शिव-पार्वती और चंद्रदेव की पूजा करें। चंद्रमा को अर्ध्य देने के बाद ही व्रत खोला जाएगा। शिमला में चंद्रोदय शाम 07:47 बजे होगा। । पंडित उमेश नौटियाल ने कहा  कि करवाचौथ पर ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4: 44 बजे से सुबह 5:35 बजे तक रहेगा। इस दौरान सुहागिनें सरगी ले सकती हैं। सायंकाल में पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:46 से शाम 7:02 बजे तक रहेगा। इसमें माता करवा की कथा पढ़ने से व्रत का फल प्राप्त होता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.