सांसद डा राजीव भारद्वाज ने दिए फोरलेन की निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के आदेश

राहुल चावला,धर्मशाला(TSN)-सांसद डा राजीव भारद्वाज ने शुक्रवार को धर्मशाला में स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्र प्रयोजित योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए कहा कि फोरलेन की निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की जाए.इसके साथ ही विभिन्न जगहों पर फोरलेन के निर्माण के कारण सड़कों की हालत भी खराब हुई तथा इस बारे में भी नेशनल हाइवे के अधिकारी पैच वर्क के लिए आवश्यक कदम उठाएं ताकि वाहनों के आवागमन में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो।उन्होंने राजोल-थानपुर तथा गुम्मा परौर हाइवे की मैपिंग तथा नगरोटा-रानीताल हाइवे की डीपीआर तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।सांसद राजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण संड़क योजना के चरण चार की मैपिंग की लिस्ट भी उपलब्ध करवाएं ताकि नई तकनीक से तैयार होने वाली सड़कों का शिलान्यास तथा निरीक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

आंगनबाड़ी केंद्रों तथा मिड डे मील योजना में गुणवत्ता का रखें ध्यान

सांसद डा राजीव भारद्वाज ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र तथा मिड डे मील योजना बच्चों को स्वस्थ भविष्य के लिए आरंभ की गई हैं.इसमें नियमित तौर पर आंगनबाड़ी केंद्रों तथा मिड डे मील योजना के तहत बनने वाले भोजन की गुणवत्ता को चेक किया जाए इसमें स्थानीय लोग भी अपनी रचनात्मक भूमिका निभा सकते हैं।उन्होंने कहा कि मिड डे मील योजना में पौष्टिक भोजन पर विशेष तौर पर फोक्स किया जाए।उन्होंने कहा कि महिला बाल विकास विभाग कांगड़ा जिला में लिंगानुपात में सुधार के लिए भी लोगों को जागरूक करे।

योजनाओं को प्रत्येक गांव तक पहुंचाने में जनसहभागिता भी हो सुनिश्चित

सांसद डा राजीव भारद्वाज ने कहा कि योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जनभागीदारी, जनप्रतिनिधियों के सहयोग के बिना पूर्ण से सफल नहीं किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि जागरूकता शिविरों में जन प्रतिनिधियों सहित आम जनमानस को आमंत्रित किया जाए ताकि सभी लोग स्कीमों का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोग स्वयं ही जिओ टैग करके अपना आवेदन कर सकते हैं इस तरह की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सार्थक कदम उठाने चाहिए। फसल बीमा योजना तथा अन्य कृषि से जुड़ी योजनाओं का पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारी आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि लोगों को परंपरागत खेती से हटकर नगदी फसलें उगाने के लिए प्रेरित करना जरूरी है। सांसद राजीव भारद्वाज ने कहा कि युवाओं को कृषि के क्षेत्र में इंटरप्रेन्योर बनाने के लिए भी प्रेरित करें उनका प्रगतिशील किसानों के साथ संवाद स्थापित करवाएं।

विधायक निधी तथा एमपी निधी के विकास कार्य तुरंत प्रभाव से करवाएं आरंभ

सांसद डा राजीव भारद्वाज ने कहा कि विधायक निधी तथा एमपी निधी के स्वीकृत कार्यों को तुरंत प्रभाव से आरंभ करवाया जाए ताकि आम जनमानस को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में ढिलाई किसी भी स्तर बर्दास्त नहंी की जाएगी। उन्होंने विकास खंड अधिकारियों तथा कार्यकारी अधिकारी स्थानीय निकायों को पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।

स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा के लिए अलग से बैठक बुलाई जाएगी

संसद डा राजीव भारद्वाज ने कहा कि स्मार्ट सिटी को लेकर पार्कों के संचालन, शौचालय सुविधा,सीवरेज तथा इलेक्टिक बसों के चलाने और कूड़ा कचरा संग्रहण के मामलों को उठाया गया है जिसको लेकर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ अलग से बैठक आयोजित की जाएगी ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद की बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कई बार मधुमक्खी पालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।अब प्रदेश...

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग, चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

मंडी,धर्मवीर-:आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई।घटना कटिंडी के पास पेश आई,जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.