/ Sep 10, 2026

सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले—मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बना दिया है ‘संतरी’

शिमला,संजू -:भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार में मंत्रियों को केवल ‘संतरी’ बनाकर रख दिया गया है। महाजन ने दावा किया कि सरकार के कामकाज से मंत्री ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के कई विधायक भी नाराज चल रहे हैं।

हर्ष महाजन ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है।इस सरकार ने प्रदेश का बेड़ागर्क कर दिया है। सरकार पर प्रदेश को पीछे धकेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि जनता को राहत देने के बजाय सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है, जिससे आम लोगों,कर्मचारियों,व्यापारियों और युवाओं में असंतोष पैदा हो रहा है।सांसद ने कांग्रेस सरकार को ‘एफआईआर की सरकार’बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मामले दर्ज कराने में अधिक रुचि दिखा रही है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में प्रदेश की जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है। 12 में से 11 जिला परिषद भाजपा की बनी है। शिमला जिला में जहा इतनी बड़ी फ़ौज एडवाइजर की है ओर मंत्री विधायक इनके है बावजूद इसके भाजपा की जिला परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष बने है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कोरोना के ‘योद्धाओं’ को आज क्यों नहीं मिल रहा हक? सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरीं चित्रा सरवारा

अंबाला-:सफाई, सीवर एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के प्रस्तावित प्रदर्शन में पहुंचकर वरिष्ठ नेत्री चित्रा सरवारा ने आंदोलनरत कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनकी मांगों का समर्थन किया।उन्होंने सरकार से अपील की कि कर्मचारियों के साथ सख्ती करने के बजाय बातचीत और संवाद के माध्यम से उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए। चित्रा सरवारा...

सीबीएसई स्कूलों के लिए नई यूनिफॉर्म और ड्रेस कोड तय, शिक्षकों की पोशाक भी निर्धारित

शिमला,10 सितम्बर। प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों को एकरूप और आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में राज्य सरकार ने विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म, शिक्षकों के ड्रेस कोड और स्कूल भवनों की रंग योजना को अंतिम रूप दे दिया है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षा विभाग की बैठक में इन विषयों पर विस्तार...

सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले—मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बना दिया है ‘संतरी’

शिमला,संजू -:भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार में मंत्रियों को केवल ‘संतरी’ बनाकर रख दिया गया है। महाजन ने दावा किया कि सरकार के कामकाज से मंत्री ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के कई विधायक...

विकसित भारत क्विज में दिखेगा हिमाचल के युवाओं का विजन, राष्ट्रीय मंच पर मिलेगा प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर

राहुल चावला,धर्मशाला-:देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ के तहत जिला कांगड़ा में युवाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं से जोड़ा जा रहा है।इसी कड़ी में ‘विकसित भारत क्विज’ का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें जिले के युवा अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर...

तीन मंत्रियों वाले जिले से सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका…26 वर्षों बाद शिमला जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने किया कब्जा

शिमला,संजू-:क़रीब 26 वर्षों के बाद शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया.भाजपा की जीत काग्रेस के लिए बड़ा झटका है.जिला शिमला से राज्य सरकार में तीन मंत्री हैं होने के बावजूद सत्तारूढ़ कांग्रेस सीट नहीं बचा पाई. शिमला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र से आने वाले भाजपा समर्थित प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.