/ Oct 16, 2026

भाजपा सांसद बोले…केंद्र सरकार न करे आर्थिक मदद तो सैलरी पेंशन भी नहीं दे पाएगी प्रदेश सरकार

शिमला,3मार्च (TSN)-शिमला में सांसद सुरेश कश्यप ने जिला शिमला दिशा की बैठक ली.इस दौरान अधिकारियों से केंद्रीय योजनाओं की स्टेटस रिपोर्ट ली और दिशा निर्देश दिए. इस दौरान सुरेश कश्यप ने केंद्रीय आर्थिक मदद को लेकर हिमाचल सरकार पर निशाना साधा.कश्यप ने कहा कि केंद्र प्रदेश सरकार को भरपूर मदद कर रहा है.केंद्र अगर प्रदेश सरकार को मदद ना करे तो हिमाचल आज सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन देने में भी सक्षम नहीं है. इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं के लिए मंदिरों से पैसा मांगे जाने को दुखद और चिंताजनक बताया है.साथ ही विधायक त्रिलोक जामवाल के ट्रेजरी में केंद्रीय योजनाओं के लिए आए हुए पैसे के दुरुपयोग के आरोपों का भी समर्थन किया है.

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आज शिमला में अधिकारियों के साथ प्रदेश में चल रही केंद्र की 41 केंद्रीय पोषित परियोजनाओं को लेकर चर्चा की गई.प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की चौथे फेज की शुरुआत होने जा रही है लेकिन प्रदेश में अभी पहले और दूसरे चरण के काम भी पूरे नहीं हुए हैं.उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि केंद्र ने योजनाओं के लिए ट्रेजरी की बजाय सीधा योजनाओं को पैसा देने का निर्णय लिया है.इससे योजनाओं को पूरा करने में गति मिलेगी साथ ही ट्रेजरी से योजनाओं का पैसा जो दाएं बाएं होता था उस पर रोक लगेगी.

केंद्र से हिमाचल को मिल रही है बड़ी मदद

इस दौरान लोकसभा संसद ने विधायक त्रिलोक जामवाल के आरोपों का भी समर्थन किया है. सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश को भरपूर मदद भेज रहा है.हिमाचल प्रदेश तो स्पेशल कैटेगरी स्टेट है जहां प्रधानमंत्री मोदी ने 90:10 की रेशो में हिमाचल को रखा है और उसी प्रकार से हिमाचल प्रदेश को आर्थिक मदद भी मिल रही है।उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार झूठा रोना रो रही है, आप ने आम बजट भी देखा होगा कि बहुत सारी स्कीमें केंद्र सरकार ने हिमाचल को दी है, हाल ही में शिमला संसदीय क्षेत्र की कुफरी चायल सड़क को 53 करोड़ रु सीआरएफ में प्राप्त हुए है।यह केंद्र साकार की दें है,भाजपा के चारों लोकसभा या राज्यसभा सांसदों ने निरंतर हिमाचल प्रदेश को लेकर केंद्र सरकार के समुख प्रदेश हित की बात को रखा हैं। केंद्र सरकार के द्वारा हिमाचल प्रदेश की भरपूर मदद की जा रही है,अन्यथा हिमाचल प्रदेश की तो यह हालात हैं कि कांग्रेस सरकार सैलरी और पेंशन देने की स्थिति में भी नहीं है.केंद्र अगर प्रदेश की मदद न करे तो प्रदेश सरकार महीने के अंत में कर्मचारियों को तनख्वाह और पेंशनर को पेंशन देने में भी सक्षम नहीं है।

मंदिरों का पैसा प्रदेश की योजनाओं पर खर्च करना चिंतनीय एवं दुखद

वहीं मंदिरों से सरकारी योजनाओं के लिए पैसा मांगने के सवाल पर सुरेश कश्यप ने कहा कि मंदिरों का पैसा भी कांग्रेस सरकार अपनी योजनाओं के लिए खर्च करना चाहती है,यह हिमाचल प्रदेश देव भूमि के लिए बहुत ही चिंतनीय एवं दुख का विषय है और इस प्रकार से पैसे को उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। हाल ही में भाजपा द्वारा सरकार पर आरोप लगाया गया था कि केंद्र सरकार के पैसे को हिमाचल की विभिन्न योजनाओं के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है और यह आरोप लगातार सिद्ध होता दिखाई दे रहा है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.