HRTC कर्मियों की प्रबंधन से वार्ता विफल..मांगे नही मानने पर होगा संग्राम…कर सकते हैं चक्का जाम

शिमला,संजु चौधरी-हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के चालक परिचालक संघ की आज शिमला में HRTC एमडी के साथ वार्ता विफल रही।चालक परिचालकों का 65 महीनों का नाइट ओवरटाइम लंबित पड़ा है.साथ ही एरियर डीए का भुगतान भी नहीं किया गया है।लंबे समय से चालक परिचालक अपने भत्तों की मांग कर रहे हैं।सरकार से साथ कई मर्तबा वार्ता भी हो चुकी है जो सिरे नही चढी ।जिसके चलते गुस्साए HRTC चालक परिचालक ने सरकार व प्रबधन को 6 मार्च तक का समय दिया गया है।जिसके बाद चालक परिचालक संघ ने सग्राम का एलान करते हुए चक्का जाम की चेतावनी दी है।

सरकार व प्रबंधन के साथ कोई भी वार्ता सिरे नही चढ़ सकी

चालक संघ के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रबंधन के साथ आज वार्ता हुई है,लेकिन उसमें कोई निष्कर्ष नहीं निकला ।इससे पहले भी सरकार व प्रबंधन के साथ कोई भी वार्ता सिरे नही चढ़ सकी।उन्होंने कहा कि इस बाबत मुख्यमंत्री से भी भेंट की जा चुकी है उन्होंने 12 अक्टूबर को पीटर हाफ से घोषणा की थी कि 50 करोड़ रूपया ओवरटाइम के लिए और 9 करोड़ रूपया मेडिकल के लिए 31 दिसंबर से पहले दे दिया जाएगा।उसके बाद मुख्यमंत्री से ओक ओवर में भेंट की गई.उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही 15करोड़ रुपये रिलीज हो जाएगा,जो आज तक नही हुआ।उनकी सभी बातें आज तक शगूफा साबित हुई है।उन्होंने कहा कि धर्मशाला में भी मुख्यमंत्री के साथ भेंट की गई और मुख्यमंत्री ने 15 फरवरी तक का आश्वासन दिया।उसके बाद प्रबंधन से बात हुई प्रबंधन ने कहा कि पैसा नही आया है।मांन सिंह ने कहा कि अब आश्वासनों से बात नही बनेगी।6 मार्च से पहले अगर भत्तों की अदायगी नही की गई तो 6 मार्च को बैठक करेंगे और फिर संग्राम का बिगुल बजेगा फिर चक्का जाम से भी पीछे नही हटेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.