नाहन : सतीश शर्मा ( TSN)-शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि शिमला संसदीय क्षेत्र के भीतर बीएसएनएल की सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में जल्द आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। सुरेश कश्यप नाहन में बीएसएनएल की टेक्निकल एडवाइजरी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
तीर्थ स्थली चूड़धार में टावर लगाएगा बीएसएनएल
सुरेश कश्यप ने कहा कि बीएसएनएल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर इस बैठक में चर्चा की गई ताकि आने वाले समय में उपभोक्ताओं को बीएसएनएल की बेहतर सुविधा मिल सके इस पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं है,वहां प्राथमिकता के आधार पर बीएसएनल अपनी सेवाएं शुरू करेगा।सुरेश कश्यप ने कहा कि निजी ऑपरेटर की सेवाएं दिन प्रतिदिन महंगी होती जा रही है. जबकि बीएसएनल सस्ते दामों पर अपनी सेवाएं मुहैया कर रहा है। उन्होंने कहा कि सिरमौर और सोलन जिला में बीएसएनएल के 174 नए टावर लगने जा रहे हैं.जिसमें से 95 टावर अभी तक लग चुके हैं और 10 टावर ने काम करना शुरू कर दिया है। यह सभी टावर BSNL उपभोक्ता को 4G की सेवा में उपलब्ध करवाएंगे ।सुरेश कश्यप ने कहा कि BSNL द्वारा 2G से 4G में कन्वर्ट करने के लिए 105 टावर अपग्रेड किया जा रहे हैं इसमें से 45 टावर को अपग्रेड कर दिया गया है।साथ ही यह भी निर्णय लिया है कि तीर्थ स्थल चूड़धार जहां दूर संचार सेवाओं का अभाव है,वहां पर दूर संचार सेवाएं देने के मकसद से बीएसएनएल ने टावर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और प्रशासनिक स्तर पर अभी बातचीत चल रही है।
