/ Aug 31, 2026

कंगना बोली कांग्रेस सरकार ने रोक रखा है मंडी का स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट… लेकिन क्या अड़चन है इस पर नहीं दें पाई स्पष्ट जवाब

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की सांसद कंगना रनौत का कहना है कि मंडी शहर का स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने रोक रखा है। जैसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो सभी रूके हुए प्रोजेक्ट्स पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह बात कंगना ने आज मंडी में अपने कार्यालय का विधिवत शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। कंगना ने कहा कि मंडी सदर से उन्हें जबरदस्त लीड मिली थी इसलिए यहां के लोगों की अपेक्षाएं भी ज्यादा हैं जिन्हें पूरा करना मेरा दायित्व है। इसलिए यहां स्मार्ट सीटी के रूके हुए प्रोजेक्ट को भाजपा की सरकार बनने पर दोबारा शुरू किया जाएगा। जब कंगना से यह पूछा गया कि कांग्रेस द्वारा स्मार्ट सीटी के प्रोजेक्ट को किस प्रकार से रोका गया है तो वह इस पर स्पष्ट जबाव नहीं दे पाई और कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो इस बात का पता चल जाएगा।
मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए जो काम पकडूंगी उसे करके दिखाउंगी
कंगना ने कहा कि पूरे संसदीय क्षेत्र में बहुत से काम करने को हैं लेकिन हमें प्राथमिकताएं तय करके इन कार्यों को पूरा करना है। पहले कार्यों की प्राथमिकताएं तय की जाएंगी और जो कार्य करने की शुरूआत की जाएगी जब तक वह पूरा नहीं हो जाता तब तक उसे पूरा करवाने के लिए जी-जान से काम किया जाएगा। उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों से बड़े कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने की गुजारिश भी की और कहा कि लोग इस बारे में उन्हें सुझाव भी दे सकते हैं। कंगना ने कहा कि वह इस क्षेत्र में अभी नई हैं और उन्हें सभी के सहयोग और मार्गदर्शन की जरूरत है।

कंगना ने एक सवाल के जबाव में कहा कि उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र के विषयों को संसद में उठाना शुरू कर दिया है और बहुत से मंत्रालयों के पास अपने सवाल भी भेजे हैं जिनके जबाव आना अभी बाकी है। केंद्र में उनकी पार्टी की सरकार है इसलिए वह इन विषयों पर मीडिया के साथ अपनी बातों को ज्यादा सांझा नहीं करेगी। मीडिया में बोलने का काम विपक्ष का होता है और उन्हें इसपर कोई आपत्ति भी नहीं है। कंगना ने भविष्य में लोगों को खुद पता चल जाएगा कि उन्होंने मंडी की आवाज की संसद में किस तरह से बुलंद किया है।
मंडी की जनता अब कार्यालय में आकर कर सकेगी कंगना से मुलाकात
कंगना ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में अब उनके तीन कार्यालय हो गए हैं। एक कार्यालय मनाली स्थित निवास पर है जबकि दूसरा सरकाघाट वाले निवास पर है। तीसरा कार्यालय मंडी शहर में खुला है। लोग अपनी सुविधा के अनुसार उनसे इन कार्यालयों में आकर मिल सकते हैं। यदि वे कार्यालय में नहीं मिलती तो लोग यहां तैनात स्टाफ के पास भी अपनी बात लिखित में दे सकते हैं, उसका समाधान किया जाएगा। इस मौके पर कंगना ने लोगों से मुलाकात भी की और उनकी समस्याओं को भी सुना।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.