बाहरी राज्यों के व्यापारियों पर सख्त हुई मुस्लिम संस्थाएं बोले बिना परमिशन रह रहे लोग कर रहे माहौल खराब

नाहन, सतीश शर्मा ( TSN)– राजधानी शिमला के संजौली में उपजे मस्जिद विवाद के बाद और हिन्दू संगठनों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के बाद प्रदेश की मुस्लिम संस्थाएं बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को लेकर अलर्ट हुई है। साथ ही अपने समाज के लोगो शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।
 
 
 
मुस्लिम समाज के लोगों से अभद्र टिप्पणियां न करने की अपील
 
अंजुमन इस्लामिया कमेटी नाहन के अध्यक्ष बॉबी अहमद ने बताया कि आजादी के बाद हिमाचल प्रदेश में सभी धर्म के लोग मिलजुल कर रह रहे थ. मगर पिछले कुछ सालों से लगातार माहौल हिमाचल प्रदेश के भीतर खराब हो रहा है .उन्होंने कहा कि अंजुमन इस्लामिया मुस्लिम समुदाय के लोगों से लगातार शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है और सोशल मीडिया पर भी किसी भी प्रकार की अभद्र भाषा का इस्तेमाल से बचने की अपील कर रहा है क्योंकि यदि कोई भी व्यक्ति अभद्र भाषा का इस्तेमाल किसी समुदाय के खिलाफ करता है तो उसके लिए कानून अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा।
नाहन शहर में बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से पहुंचे है  व्यापारी
अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष नेकहा कि नाहन शहर में बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से व्यापारी पहुंचे हुए है. जिनकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है. ऐसे में उन व्यापारियों से अंजुमन इस्लाम  लगातार अपील कर रहा है कि वह प्रशासन के साथ-साथ अंजुमन इस्लामिया को भी अपनी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि बिना परमिशन यहां रह रहे लोग ही माहौल को खराब करने की कोशिश करते हैं जिन पर कार्रवाई होना बेहद जरूरी है। अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष ने कहा कि बाहरी राज्यों के व्यापारियों ने अगर हिमाचल प्रदेश के भीतर रहना है उन्हें प्रदेश का भी सम्मान करना होगा अन्यथा उन्हें यहाँ से जाना होगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

घग्गर में खनन माफिया का खूनी खेल: पुलिस पर पथराव, जिप्सी पर चढ़ाया ट्रैक्टर; 4 गिरफ्तार

मोनिका रावत,पंचकूला-:घग्गर नदी में अवैध खनन रोकने पहुंची पंचकूला पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम पर खनन माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले पुलिस टीम पर पथराव किया और फिर भागने के दौरान पुलिस की जिप्सी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश कर दी।इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।पुलिस ने...

मंडी से भाजपा का हुंकार, जयराम बोले- विधानसभा चुनाव में दिखेगा स्थानीय चुनावों का असर

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव के बाद भाजपा ने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जीत का जश्न मनाया।इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।उन्होंने दावा किया कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों...

पलवल पहुंचे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, SIR, पेपर लीक और भाजपा पर साधा निशाना

पलवल-:पलवल में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR), युवाओं के मुद्दे,पेपर लीक, राम मंदिर में कथित चोरी और भाजपा सरकार को लेकर कई बड़े बयान दिए।प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित पार्टी...

गुरुग्राम में ट्रैफिक सुधार की नई पहल, शंकर चौक और साइबर हब के लिए बदला ट्रैफिक प्लान

गुरुग्राम -:गुरुग्राम में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़े स्तर पर ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू किया है। शंकर चौक, साइबर हब, उद्योग विहार और सरहौल बॉर्डर जैसे व्यस्त इलाकों में वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए नए रूट तय किए गए हैं। इसके साथ ही...

मेरिट आधारित होगी प्रिंसिपल पदोन्नति, स्कूलों में शुरू होगा ऑनलाइन निरीक्षण: शिक्षा मंत्री

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है।बुधवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षा विभाग की बैठक के बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रिंसिपलों की पदोन्नति अब मेरिट आधारित नीति के तहत की जाएगी। उन्होंने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.