नई दिल्ली (एकता): दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि बुधवार को पेश वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में इस लक्ष्य को हासिल करने की पहल भी हुई है। अब लोगों को बिजली-पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बता दें कि एनडीएमसी ने विकसित भारत@2047 की दिशा में कदम बढ़ाया है। खास बात यह है कि आजादी के 100 साल पूरे होने पर नई दिल्ली की सूरत बदलेगी। सूत्रों के मुताबिक 9वीं और 11वीं के बच्चों को भी टैबलेट मिलेंगे। अभी तक यह सुविधा 10वीं व 12वीं के बच्चों के लिए थी। लेकिन अब यह दूसरे बच्चों को भी मिलेगी। 24 घंटे लोगों को बिजली-पानी की सहूलियत दी जाएगी। बैठक में बजट पर मुहर लगा दी गई है।
बजट में 5069.63 करोड़ रुपए की आय व 4829.36 करोड़ रुपए व्यय होने का अनुमान है। कर्मचारियों को आने-जाने के लिए ई-स्कूटर दिए जाएंगे। आरडब्ल्यूए और एमटीए के लिए 10 करोड़ रुपए का फंड रखा गया है। बैठक में एनडीएमसी ने संपत्ति कर बढ़ाने के लिए अगले वित्तीय वर्ष से सभी संपत्तियों के लिए जिओ टैगिंग करने का फैसला किया है। एनडीएमसी वन डे, वन रोड पहल के तहत सड़कों पर सभी संबंधित विभागों को उतारेगी। पैदल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
