/ Oct 16, 2026

रेवाड़ी में नए एसपी की अपराधियों को चेतावनी.. या तो अपराध की दुनिया छोड़ दे या फिर शहर

सोनीपत : चन्द्रिका ( TSN)- सोनीपत से स्थानांतरित होकर आए एसपी  गौरव राजपुरोहित, आईपीएस ने आज जिला रेवाड़ी का कार्यभार संभाला। रेवाड़ी पहुंचने पर डीएसपी हेडक्वार्टर पवन कुमार, डीएसपी ट्रैफिक आशीष चौधरी, व सभी शाखा इंचार्जों ने बुक्के भेंट कर उनका स्वागत किया। आज सुबह लघु सचिवालय रेवाड़ी पहुंचने पर पुलिस सलामी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया।
एसपी गौरव राजपुरोहित 2018 बैच के पुलिस अधिकारी हैं। वह दिल्ली आईआईटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर से बीटेक हैं। उन्होंने डीसीपी ईस्ट सोनीपत के अलावा एएसपी असंध के तौर पर भी सेवाएं दी हैं। कार्यभार संभालते ही उन्होंने डीएसपी हेडक्वार्टर पवन कुमार, डीएसपी ट्रैफिक  आशीष चौधरी के साथ वार्ता की और जिले की सुरक्षा संबंधी जानकारी लेकर क्राइम कंट्रोल करने के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए। रेवाड़ी का कार्यभार संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित पत्रकारों से रूबरू हुए।
 ट्रैफिक व्यवस्था में भी करेंगे सुधार
गौरव राजपुरोहित ने  कहा कि जिले को अपराध मुक्त करने के लिये भरसक प्रयास किए जाएगे। महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ते साइबर अपराधो व नशे की रोकथाम उनकी पहली प्राथमिकता रहगी। रेवाड़ी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और सडक़ दुर्घ*टनाओं को रोकने के लिए भी पुलिस प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। 1 जुलाई  से लागू होने वाले तीन नए कानूनों को सफलता पूर्वक लागू करवाया जायगा। ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई ना हो, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते रेवाड़ी पुलिस द्वारा पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित फरियादों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई कर उसे शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलवाया जाएगा। एसपी ने कहा कि समय समय पर आमजन के साथ बैठक कर उनका सहयोग लिया जाएगा और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.