हरियाणा के प्राइवेट अस्पतालो में 1 जुलाई से नहीं चलेगा आयुष्मान कार्ड

अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा सरकार की आयुष्मान योजना को बड़ा झटका लगने जा रहा है। आगामी 01 तारीख से हरियाणा के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज नहीं करेंगे। यह ऐलान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया है। IMA का कहना है कि हरियाणा में लगभग 360 प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज कर रहे हैं। जिनके लगभग 300 से 400 करोड़ रूपये हरियाणा सरकार पर बकाया है।
IMA अंबाला के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक सारवाल का कहना ये 
 IMA अंबाला के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक सारवाल का कहना है कि सरकार के साथ पहले भी डॉक्टरों की बैठक हुई थी। जिसमें सरकार ने बकाया पेमेंट देने का आश्वासन दिया था। लेकिन सरकार द्वारा इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ अस्पतालों का 6-6 महीने से बकाया पेंडिंग है। डॉक्टरों ने बताया कि सरकार की यह योजना गरीब परिवारों के लिए तो लाभकारी है लेकिन अब सरकार ने 1.80लाख से अधिक इनकम वालों के लिए भी सुविधा शुरू की है यह सरकार का गलत फैसला है। उन्होंने बताया कि यूँ तो सरकार डॉक्टरों की पेमेंट देती नहीं लेकिन जब पेमेंट दी जाती है उसमें कटौती कर दी जाती है। एक मरीज के इलाज की पेमेंट पहले अप्रूव कर दी जाती है और बाद में उसे कैंसिल कर दिया जाता है। वहीं हरियाणा सरकार शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने भी डॉक्टरों की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की मांग जायज है। सरकार जल्द से जल्द मीटिंग करके डॉक्टरों की बकाया राशि देने जा रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ अभियान में भाजपा सुक्खू के साथ, लेकिन अपने ही फरमानों पर अडिग नहीं है सीएम – जयराम ठाकुर

मंडी, धर्मवीर- चिट्टे और नशा माफिया के खिलाफ छेड़े गए प्रदेश की सुक्खू सरकार के अभियान को भाजपा का भी सहयोग मिल गया है। मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चिट्टे जैसे नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का साथ की हामी भरी है। इस दौरान...

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: 1 जून से शुरू होगा ‘चिट्टा मुक्त अभियान फेज-2’

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा की कि प्रदेश में 1 जून से 20 अगस्त तक “चिट्टा मुक्त अभियान फेज-2” चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य...

प्रधानमंत्री मोदी लाइव जुड़े, “जय सोमनाथ” के जयघोषों से शिवमय हुआ वातावरण

करनाल : आस्था, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब करनाल में पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” भव्य रूप से मनाया गया।श्री सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण मुख्य...

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में...

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.