नूह मेवात यात्रा का मुद्दा रहेगा विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा :वीरेंद्र सिंह डुमरखा

भिवानी : चन्द्रिका ( TSN)- कांग्रेस  नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह डूमरखा ने आज पत्रकार वार्ता की।इस दौरान उन्होंने बीजेपी पार्टी को आडे  हाथ लिया और विधानसभा की तैयारी के लिए आगाज की  बात कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा की तैयारी को लेकर कांग्रेस पार्टी पूर्ण रूप से तैयार है,जिसके लिए कांग्रेस  संगठनात्मक रूप से पार्टी को मजबूती देने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन तैयार होगा ।
पापुलैरिटी आधार पर करे उम्मीदवार के लिए सर्वे
चौधरी वीरेंद्र सिंह डूंगरखा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के लिए इस बार सबसे बड़ा मुद्दा यही होगा कि नूहू के अंदर फिर से यात्रा निकलवाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि ये यात्रा केवल राजनैतिक लाभ के लिए निकलवाना चाह रहे हैं। वहां पर जाती और धर्म को भड़काना चाहते है। यह मुद्दा उनके लिए रहेगा। वीरेंद्र सिंह डूंगरखा ने  कहा कि कांग्रेस पार्टी इसको अपना सबसे बड़ा मुद्दा बनाकर विधानसभा चुनाव को लेकर मैदान में उतरेगी।उन्होंने  कहा कि बीजेपी धर्म और जाति को लेकर चुनाव लड़ती है।  प्रदेश में जाति धर्म पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्वालिटी और पापुलैरिटी सिस्टम में जरूरी है और उसी के आधार पर चुनाव मैदान में कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी।
वीरेंद्र सिंह डूंगरखा ने कहा कि  अभी चुनाव में दो ही पार्टियों सीमित रह गई है। गठबंधन की पार्टी इनेलो बसपा और जेजेपी का कोई जन आधार नहीं है। वहीं कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर बात की गई तो सीएम की दौड़ में स्पष्ट रूप में जवाब नहीं देते हुए चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में नेतृत्व का फैसला तो हाई कमान के हाथ होता है और दूसरा फैसला जनता के हाथ में भी होता है।  उन्होंने कहा कि बीजेपी पार्टी ओबीसी को लुभाने का काम कर रही है,पिछड़े व दलित वर्ग के लिए कांग्रेस ने हमेशा काम किया है।
कांग्रेस में जाना किरण की निजी सोच
किरण चौधरी का बीजेपी में जाने की बात पर बोलते हुए कहा कि बीजेपी का सिस्टम है कि अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना और फिर फायदा निकल जाता है तो बीजेपी व्यक्ति की कोई कदर नहीं करती। कहा कि किरण के साथ भी मेरे जैसा हाल कर देंगे। चौधरी वीरेंद्र सिंह ने खुले शब्दों में बोलते हुए कहा कि बीजेपी में किसी को बोलने की इजाजत नहीं है और न हीं नेताओं की कोई कदर होती है। उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस में टिकट बांटने और विधायक बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब भी वे अच्छे लोगों के लिए वकालत करेंगे और मंत्रिमंडल में युवाओं को मौका देने का काम करेंगे।
किसानों की हक़ की लड़ाई में साथ
 वहीं किसानों के आंदोलन पर बोलते हुए चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने भाजपा में रहते हुए भी जो किसानों की आवाज उठाई थी। कहा कि किसानों के बारे में सरकार को सोचना चाहिए,नहीं तो किसानों का आंदोलन बड़ा रूप ले सकता है। वही आरक्षण पर बोलते हुए चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सामाजिक और शिक्षा के आधार पर कमजोर वर्ग को आरक्षण मिलना चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

रिज मैदान पर भूस्खलन से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मेयर ने चार दिन में बहाली के दिए निर्देश

शिमला/संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार दोपहर हुई बारिश के बीच क्राइस्ट चर्च के समीप भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.