डेंगू के मामले सामने आने पर नाहन नगर परिषद ने शुरू किया फॉगिंग का कार्य

नाहन : सतीश शर्मा ( TSN)– नाहन में डेंगू का हॉटस्पॉट बने अमरपुर मोहल्ले में नगर परिषद ने फॉगिंग का कार्य शुरू कर दिया है ताकि लगातार बढ़ते डेंगू के मामलों पर  रोक लगाई जा सके । अमरपुर मोहल्ले में लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं और यहाँ डेंगू के मामलों की संख्या 100 के करीब पहुंच चुकी है।मंगलवार को यहां विभिन्न विभाग की अधिकारियों की संयुक्त टीम ने द्वारा किया था जिसके बाद अमरपुर मोहल्ला में फॉकिंग करने और हर घर की स्क्रीनिंग करने का फैसला दिया गया था।
 नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजय गर्ग ने बताया कि नगर परिषद द्वारा अमरपुर मोहल्ला के वार्ड नंबर 5 और 4 में प्रथम चरण में फागिंग की जा रही है क्योंकि यहां से लगातार डेंगू के मामले रिपोर्ट हो रहे है उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा शहर के दूसरे वार्ड में भी फॉगिंग का काम किया जाएगा ताकि डेंगू न फैले। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कुछ ऐसे स्थान उनके ध्यान में ले गए जहां पानी इकट्ठा हो रहा है उन स्थानों पर नगर परिषद की कर्मचारी को मिट्टी डालने के निर्देश दिए गए है।वहीं स्थानीय भाजपा पार्षद मधु अत्री ने कहा कि नगर परिषद द्वारा फॉगिंग का कार्य शुरू किया गया है साथ ही उन्होंने कहा कि इस वार्ड में उन सभी स्थानों को भी दुरुस्त करने की अपील नगर परिषद से की गई है जहां से देखो पहनने की संभावना है बनी हुई है।स्थानीय निवासी जेआर शर्मा ने कहा कि इस मोहल्ले में एक मुख्य पार्क के अलावा कई स्थानों पर पानी जमा रहता है और आवारा पशु भी घूमते रहते हैं और यही डेंगू फैलने का मुख्य कारण नजर आ रहा है उन्होंने कहा कि नगर परिषद को इस बारे में सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि डेंगू पर रोक लगाई जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पीएम के बयान पर कांग्रेस का हमला, आर्थिक हालात पर सरकार से जवाब मांगने लगी विपक्षी पार्टियां

शिमला-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से सोने की खरीदारी सीमित करने, विदेश यात्राओं में कटौती करने और ईंधन की बचत करने की अपील के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की आर्थिक स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी देने...

हल्का उत्तरी में भाजपा नेता अक्षय शर्मा की बैठकों का दौर, श्री आरती देवा मंदिर में टेका माथा

कहा — सनातन धर्म हमें एक-दूसरे का साथ देना और समाज सेवा सिखाता है अमृतसर। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आज हल्का उत्तरी के विभिन्न इलाकों में बैठकों का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने श्री आरती देवा मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी...

नशे के खिलाफ अभियान में भाजपा सुक्खू के साथ, लेकिन अपने ही फरमानों पर अडिग नहीं है सीएम – जयराम ठाकुर

मंडी, धर्मवीर- चिट्टे और नशा माफिया के खिलाफ छेड़े गए प्रदेश की सुक्खू सरकार के अभियान को भाजपा का भी सहयोग मिल गया है। मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चिट्टे जैसे नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का साथ की हामी भरी है। इस दौरान...

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: 1 जून से शुरू होगा ‘चिट्टा मुक्त अभियान फेज-2’

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा की कि प्रदेश में 1 जून से 20 अगस्त तक “चिट्टा मुक्त अभियान फेज-2” चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य...

प्रधानमंत्री मोदी लाइव जुड़े, “जय सोमनाथ” के जयघोषों से शिवमय हुआ वातावरण

करनाल : आस्था, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब करनाल में पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” भव्य रूप से मनाया गया।श्री सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण मुख्य...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.