अपने जन्मदिन पर बोले CM सुक्खू हिमाचल को समृद्ध बनाना सपना.. विपक्ष से मांगा सहयोग

शिमला,संजु चौधरी (TSN)- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सीएम आवास ओक ओवर में परिवार और समर्थकों के साथ अपना जन्मदिन मनाया.जन्मदिन के मौके पर 61 वर्ष के हुए CM सुक्खू ने कहा कि उनका सपना साल 2032 तक हिमाचल को समृद्ध प्रदेश बनाने का है. इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल के हितों की केंद्र के सामने पैरवी करने के लिए ने विपक्ष से सहयोग की भी अपील की.

परिवार और समर्थकों के साथ मनाया जन्मदिन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले साल सरकार ने राजनीतिक आपदा का सामना किया.प्रदेश की जनता से उन्हें सहयोग मिला और विधानसभा में उनकी संख्या 40 पर पहुंची.मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया और कहा कि संयोग से उनके जन्मदिन के मौके पर आज बजट पास होना है.उन्होंने कहा कि हिमाचल को अपने पैरों पर खड़ा करने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए वह काम कर रहे हैं. चुनौतियां बहुत हैं लेकिन व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है.सरकार के फैसलों में प्रदेश की जनता का सहयोग मिल रहा है. प्रदेश की अर्थव्यवस्था गति पकड़ रही है इससे हिमाचल के ग्रामीण और बागवान समृद्ध होंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्युत परियोजनाओं में प्रदेश को अधिकार नहीं मिल रहे हैं. 40 साल के बाद भी चंबा के बैरा सोल प्रोजेक्ट से उन्हें केवल 12 फ़ीसदी मुफ्त बिजली मिल रही है.मुख्यमंत्री ने केंद्र के समक्ष हिमाचल के हितों को उठाने के लिए विपक्ष से सहयोग मांग की.मुख्यमंत्री ने कहा कि बैरा सोल प्रोजेक्ट को लेकर NHPC को चिट्ठी लिखी गई है.हिमाचल को आगे बढ़ाने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है.मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका हिमाचल को साल 2025 तक समृद्ध प्रदेश बनाने का सपना है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.