/ Jul 06, 2026

विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं, जनता ने कांग्रेस की नीतियों को नकारा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Chandigarh, 19 December-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के पास फिलहाल कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसी वजह से वे निराधार बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता ने कांग्रेस के क्रिया-कलापों और उनकी नीतियों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है, जिससे विपक्ष हताशा और निराशा की स्थिति में है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने विधायक बीबी बत्रा द्वारा बीपीएल कार्डों की संख्या को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय पर वे पहले ही विधानसभा के पिछले सत्र में विस्तृत जानकारी दे चुके हैं, इसके बावजूद विपक्ष बार-बार इसे मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार ने बीपीएल कार्डों के लिए एक पारदर्शी और सरल प्रक्रिया अपनाई। सरकार ने लोगों से स्वयं घोषणा के आधार पर आवेदन करने को कहा और उन्हें यह अवसर दिया कि वे स्वयं फॉर्म भरकर बताएं कि वे गरीबी रेखा से नीचे आते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय आय सीमा 1 लाख 20 हजार रुपये थी, जबकि मौजूदा सरकार ने इसे बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रुपये कर दिया, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया कि सरकार ने पहले ही सदन में यह कहा था कि चुनावों के बाद बीपीएल कार्डों का वेरिफिकेशन किया जाएगा और जो पात्र नहीं होंगे, उनके नाम सूची से हटाए जाएंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि इसमें किसी भी तरह के स्कैंडल की बात कहां से आ रही है। मुख्यमंत्री ने विधायक बीबी बत्रा द्वारा बताए गए आंकड़ों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि 2022 में राशन कार्डों की संख्या 30 लाख से अधिक थी और विपक्ष यह स्पष्ट नहीं कर पा रहा है कि वह किस आधार पर आंकड़े पेश कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में गरीबों की स्थिति और भी खराब थी। उस समय वास्तविक जरूरतमंदों को राशन तक नहीं मिल पाता था और अन्य लोग उनका हक छीन लेते थे। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष वोट चोरी जैसे आरोप लगा रहा है, जबकि वोट देना जनता का अधिकार है और जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस की नीतियों को पूरी तरह से नकार दिया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

स्पोर्ट्स टूरिज्म बना कांगड़ा की नई पहचान, बढ़ी देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पर्यटन गतिविधियों को इस वर्ष स्पोर्ट्स टूरिज्म ने नई गति दी है।धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों और बीड़-बिलिंग में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक जिले का रुख कर रहे हैं।इसका सीधा लाभ स्थानीय पर्यटन उद्योग,होटल व्यवसाय,टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य पर्यटन से जुड़े...

प्रदेश को कर्ज में डुबोकर और पार्टी से अलग थलग होकर, हताशा के दौर से गुजर रहे सीएम सुक्खू – अनुराग ठाकुर

मंडी,धर्मवीर-:भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान में शिरकत करने नाचन विधानसभा के गोहर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है।अनुराग ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश सरकार ने अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में जनता से की,कोई भी गारंटी पूरी नहीं की है।सीएम...

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी और हुड्डा के नेतृत्व पर उठाए सवाल

अम्बाला-:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए राहुल गांधी,भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्होंने संगठन,महिला नेतृत्व,विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर भी भाजपा का पक्ष रखा। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि...

बारिश के बीच भी मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार, शांतिपूर्ण रहे दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के पावन दरबार में माथा टेककर सुख,शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। हालांकि,सामान्य रविवारों की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही,जिसका प्रमुख कारण...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.