युवा कांग्रेस ने सांसद कंगना रनौत के खर्चों के लिए मंडी में मांगा चंदा, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Mandi, Dharamveer-:युवा कांग्रेस ने प्रदेशभर में चलाए जा रहे अपने 90 दिनों के एजेंडे के तहत शनिवार को मंडी में केंद्र सरकार और मंडी की सांसद कंगना रनौत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सांसद के खर्चों को पूरा करने के नाम पर प्रतीकात्मक रूप से डोनेशन एकत्रित की।यह कार्यक्रम युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी ज्योतिष एच.एम. के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें जिला अध्यक्ष निखिल ठाकुर और प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणी कुलेठी विशेष रूप से मौजूद रहे।
ज्योतिष एच.एम. ने कहा कि हाल ही में मंडी की सांसद ने बयान दिया था कि सांसद के रूप में मिलने वाला वेतन उनके स्टाफ के खर्चों के लिए भी पर्याप्त नहीं है। इसी बयान पर कटाक्ष करते हुए युवा कांग्रेस ने यह डोनेशन अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि को जनता की समस्याओं से अधिक अपने खर्चों की चिंता होना दुर्भाग्यपूर्ण है।वहीं जिला अध्यक्ष निखिल ठाकुर ने कहा कि सांसद कंगना रनौत के गैर-जिम्मेदाराना बयानों के कारण मंडी संसदीय क्षेत्र बार-बार चर्चा में आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद अपने बयानों से क्षेत्र की जनता का उपहास करवा रही हैं।कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंडी शहर में केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रोष रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद डीसी कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार का पुतला भी जलाया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणी कुलेठी ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में केंद्र सरकार के खिलाफ भारी नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। आपदा प्रभावितों को अब तक कोई ठोस सहायता नहीं दी गई है और जनहित के मुद्दों पर केंद्र सरकार मौन है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के नाम बदलकर जनता को गुमराह किया जा रहा है, जैसे मनरेगा के साथ किया जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.