/ Jul 09, 2026

स्कूलों की बिजली काटने पर बोले नेता प्रतिपक्ष.. जब सरकार पैसे नहीं देगी तो कैसे भरा जाएगा बिल

शिमला, 22 जनवरी (TSN)- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाली  सुख की सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों की ग्रांट रोक दी गई है।केंद्र द्वारा दिए जाने वाले समग्र शिक्षा अभियान का बजट भी अन्य कार्यों के लिए डायवर्ट कर दिया है। जिसके चलते स्कूलों में शैक्षणिक कार्य के अलावा अन्य कार्य के दिए जाने वाला बजट स्कूलों को नहीं मिल पा रहा है।इस वजह से स्कूलों  की बहुत सारी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में विद्यालयों द्वारा बिजली का बिल भी नहीं भरा जा रहा है और नतीजन सरकारी स्कूलों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने  कहा कि आज कांगड़ा में कुछ विद्यालयों के बिजली कनेक्शन काटने की खबर मीडिया के माध्यम से सामने आई है, और बड़ी संख्या में स्कूलों को बिजली कनेक्शन काटने का नोटिस भी दिया गया है जिस पर बिजली विभाग संभवत: बहुत जल्दी कार्रवाई कर दे।नेता प्रतिपक्ष ने  मुख्यमंत्री से इस मामले में दखल देने  और विद्यालयों को उनके खर्च के लिए दिए जाने वाले अनुदान को जल्दी से जल्दी विद्यालयों को प्रदान करने का आग्रह किया है । प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र के कई अध्यापकों द्वारा बताया गया कि उन्होंने अपने वेतन से ही बिजली बिल का भुगतान किया है जिससे कि उनके विद्यालय का कनेक्शन न कटने पाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

शिमला-:भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित,व्यवस्थित और प्रोटोकॉल...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.