हमीरपुर के 133 बच्चों ने इस तरह से संवारा अपना भविष्य..चाइल्ड लाइन ने भीख मांगने की आदत छुड़ाई

हमीरपुर, अरविन्द सिंह ( TSN)-बेशक परिजन अपने बच्चों को हर सुख-सुविधाएं और आदर्श ज्ञान देकर समाज का एक अच्छा नागरिक बनाने की राह को प्रशस्त करते हैं, लेकिन फिर भी कई ऐसे अभागे होते हैं जिन्हें रास्ता दिखाने वाला कोई नहीं होता। ऐसे बच्चे भविष्य के उचित पथ से भटककर अपने जीवन को मुश्किलों के दौर में फंसा देते हैं। ऐसे ही बच्चों का ऐसे ही बच्चों का सहारा हमीरपुर में चाइल्ड लाइन बनी है।
चाइल्ड लाइन हमीरपुर ने न सिर्फ बच्चों की भीख मांगने की आदत को छुड़ाया बल्कि कई ऐसी जगहों पर अपनी कारगर भूमिका निभाई जहां बच्चे खुद को असहाय महसूस कर रहे थे। बच्चों की काउंसलिंग कर उनमें समाज का एक अच्छा नागरिक बनने का विश्वास पैदा किया। चाइल्ड लाइन के प्रयासों से आज कई बच्चे गलत राह को छोड़कर जीवन के सही पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। एक साल में चाइल्ड लाइन 133 बच्चों का सहारा बनी है।
स्कूल में गलत व्यवहार पर अध्यापकों को सिखाया सबक
 चाइल्ड लाइन हमीरपुर ने असहाय बच्चों के जीवन को सुखमय व करियर को बेहतर बनाने की दिशा में काबिले तारीफ काम किया है। स्कूलों से 35 ऐसे मामले सामने आए जिनमें बच्चे अध्यापकों की प्रताडऩा का शिकार हो रहे थे। ऐसे बच्चों की काउंसलिंग करने के साथ ही अध्यापकों को भी अपने व्यवहार में सुधार की नसीहत दी है।प्राप्त आंकड़े के अनुरूप चाइल्ड लाइन हमीरपुर ने भीख मांगते हुए 10 बच्चों को पकड़ा था। इन बच्चों के परिजनों को कार्यालय बुलाकर समझाया तथा बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

मनोरमा लखनपाल, जिला समन्वयक का कहना ये 


मनोरमा लखनपाल, जिला समन्वयक ने बताया कि जिला में 133 बच्चों का सहारा एक वर्ष में चाइल्ड लाइन हमीरपुर बनी है। शून्य से लेकर 18 साल तक के बच्चे चाइल्ड लाइन हेल्प के लिए 1098 पर कॉल कर सकते हैं। इन्हें तुरंत सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.