हमारा किसी पार्टी से नहीं आम जनता से हो चुका है गठबंधन-सुशील गुप्ता

सोनीपत,14 सितम्बर –आज सोनीपत से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र गौतम के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता पहुंचे.इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा किसी पार्टी से नहीं बल्कि आम जनता से गठबंधन हो चुका है और आम जनता के साथ के दम पर ही आम आदमी पार्टी सरकार बना रही है.अरविंद केजरीवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह कल बाहर आए हैं और हरियाणा के दौरे पर अरविंद केजरीवाल आएंगे। पीएम मोदी की रैली पर निशाना साधा  और कहा कि हरियाणा प्रदेश से बीजेपी का सफाया हो चुका है किसी के आने से कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के  गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि हमारा किसी पार्टी से नहीं आम जनता से गठबंधन हो चुका है।प्रदेश में चुनाव चल रहा है और आम आदमी पार्टी की सरकार हरियाणा में आ रही है।अरविंद केजरीवाल पर बोलते हुए  कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को नाजायज बताया है।दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार फ्री पानी फ्री शिक्षा और 300 यूनिट फ्री बिजली दे रही है। लेकिन पैसे देने के बाद भी हरियाणा में ना बिजली ना शुध्द पानी है। गुप्ता ने कहा कि नियत साफ तो हर काम हो सकता है,क्योंकि दिल्ली में महिलाओं के लिए बस फ्री, बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा फ्री हॉस्पिटल और शिक्षा फ्री के बावजूद 50 हजार करोड रुपए के फायदे में दिल्ली सरकार है।प्रदेश हरियाणा के  हालात बुरे है.22 जिलों में से 16 रेड जोन में नशे का कारोबार चल रहा है।सोनीपत से आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी हर तरह से विकास जनता का करवाएगा।नरेंद्र मोदी की रैली पर भी कहा बीजेपी पार्टी ने फैमिली आईडी और पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के लोगों को  परेशान किया है. उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली के कैबिनेट के मंत्री स्टार प्रचारक होंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.