/ Aug 30, 2026

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे पानी में डूबी गाड़ी..बैंक मैनेजर और कैशियर की मौ.त

फरीदाबाद,14 सितम्बर –हरियाणा के जिले फरीदाबाद के ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे भरे बरसाती पानी में एक्सयूवी  700 गाड़ी के डूबने के चलते उसमें बैठे एचडीएफसी के बैंक मैनेजर और कैशियर की बीती रात दर्दनाक मौ*त हो गई।
गाड़ी पानी अधिक होने के चलते बंद हो गई और लॉक लग गया
 मृ*तकों के साथ बैंक में काम करने वाले बैंक कर्मचारी आदित्य ने बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर 31 में एचडीएफसी की शाखा में विराज द्विवेदी बतौर कैशियर के रूप में कार्यरत थे और पुण्यश्रेय शर्मा बैंक के मैनेजर थे और बैंक यूनियन के प्रेसिडेंट भी थे । आदित्य ने बताया की बीते कल पूरे दिन बरसात हुई थी. इसी के चलते विराज द्विवेदी उन्हें बैंक मैनेजर की एक्सयूवी 700 गाड़ी में छोड़ने के लिए आ रहे थे.विराज को बैंक मैनेजर पुण्यश्रेय शर्मा के घर रुकना था.बैंक मैनेजर शर्मा ग्रेटर फरीदाबाद स्थित ओमेक्स सिटी में रहते थे,जहां पर रात को विराज द्विवेदी को रोकना था और सुबह उन्हें किसी काम से दिल्ली निकलना था। लेकिन जैसे ही वह ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के पास आए तो उसके नीचे काफी पानी भरा हुआ था, जहां पर कोई भी बैरिकेटिंग नहीं लगी हुई थी.विराज गुड़गांव में रहते थे जिसके चलते उन्हें यह अनुभव नहीं हुआ कि ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे इतना पानी है कि उनकी गाड़ी पानी के अंदर डूब जाएगी विराज ने इस पानी से गाड़ी को निकालने की कोशिश की लेकिन गाड़ी पानी अधिक होने के चलते बंद हो गई और लॉक लग गया.गाड़ी में पानी भर गया जिसके चलते उनकी दर्दनाक मौ*त हो गई।
आदित्य ने बताया कि लगभग 11:30 बजे के आसपास बैंक मैनेजर की पत्नी का फोन उनके पास आया था कि मैनेजर साहब का फोन बंद जा रहा है जिसके बाद उन्होंने बैंक के मैनेजर और विराज द्विवेदी के फोन पर फोन मिलाया,लेकिन दोनों के फोन स्विच ऑफ जा रहे थे. जिसके चलते उनकी पत्नी फरीदाबाद से और वह लोग गुड़गांव से खोजने के लिए उन्हें निकले. फरीदाबाद पहुंचने के बाद उन्हें पुलिस नजर आई,जिसके बाद उन्होंने पुलिस से पूछा तो उन्होंने बताया कि एक गाड़ी अंडर ब्रिज  के नीचे फंस गई थी इसके चलते उसमें दो लोगों की मौ*त हुई है, तब जाकर उन्हें पता चला कि उनके साथ बड़ी अनहोनी हो चुकी है। आदित्य ने बताया कि यदि पुलिस की बैरिकेटिंग होती तो शायद वह लोग गाड़ी को रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे से ले जाने की कोशिश नहीं करते और उनके साथ यह बड़ा हा*दसा न होता।
सब इंस्पेक्टर राजेश का कहना ये 
वही इस मामले में सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि घटना लगभग बीती रात 11:30 बजे की है. रेलवे अंडर ब्रिज के पास पुलिस की बैरिकेडिंग और सावधान के बोर्ड लगे हुए थे उन्हे पुलिस ने पीछे भी इस रास्ते से जाने के लिए मना किया था लेकिन यह लोग उसी रास्ते से जबरन निकल रहे थे जिसके चलते उनकी गाड़ी पानी के अंदर फस गई और पानी के अंदर गाड़ी डूबने के चलते दोनों की गाड़ी के अंदर फंसने के चलते मौ*त हो गई। फिलहाल दोनों मृ*तकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वहीं सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि उनकी लोगों से अपील है की पुलिस लोगों की सेवा सुरक्षा व सहयोग के लिए है पुलिस द्वारा मना करने और सावधान का बोर्ड लगा होने की अनदेखी करने का खामियाजा दोनों को अपनी जान से देकर चुकाना पड़ा इसलिए सावधान रहें सुरक्षित रहें पुलिस द्वारा लगाए गए सावधान के बोर्ड और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.