कैथल में पाक जासूसी करता युवक गिरफ्तार, सेना की गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप

Kaithal, 17 May-हरियाणा के कैथल जिले में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (SDU) की टीम ने मस्तगढ़ गांव के निवासी 25 वर्षीय देवेंद्र सिंह को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि देवेंद्र भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं, जिनमें सैन्य ऑपरेशन ‘सिंदूर’ की जानकारी भी शामिल है, पाकिस्तान भेज रहा था।

फेसबुक पोस्ट से खुला राज

देवेंद्र को 13 मई को फेसबुक पर अवैध हथियारों से संबंधित पोस्ट करने के चलते हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने स्वीकार किया कि वह करतारपुर कॉरिडोर के माध्यम से पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब, ननकाना साहिब, लाहौर और पंजा साहिब गया था। वहीं उसकी मुलाकात आईएसआई एजेंटों से हुई और यहीं से उसके जासूसी नेटवर्क की शुरुआत हुई।

डीएसपी का बयान

डीएसपी हेडक्वार्टर कैथल वीरभान सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, “पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी देवेंद्र ने गोपनीय सैन्य जानकारी पाकिस्तान को भेजी है। हमने उसके मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ देशद्रोह और जासूसी के गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।”

जांच जारी, और भी गिरफ्तारियां संभव

पुलिस ने देवेंद्र से मिली जानकारी के आधार पर उसके संपर्क में रहे अन्य लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

शिमला-:भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित,व्यवस्थित और प्रोटोकॉल...

मानसून में कांगड़ा के ट्रैकिंग रूटों पर सुरक्षा बढ़ी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री

धर्मशाला,राहुल-:मानसून के दौरान कांगड़ा जिले के प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूटों पर बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके लिए विभिन्न स्थानों...

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.