/ Oct 14, 2026

प्रदेश में अमन शांति के लिए जनवादी संगठन 27 सितंबर को निकलेंगे विशाल रैली

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)– सीटू, हिमाचल किसान सभा सहित अन्य जनवादी संगठनों ने हिमाचल प्रदेश में आरएसएस व अन्य संगठनों द्वारा सुनियोजित तरीके से फैलाई जा रही सांप्रदायिक घटनाओं, एक समुदाय विशेष के खिलाफ सांप्रदायिक हिंसा का वातावरण बनाने के खिलाफ, प्रदेश में भाईचारा, एकता, अमन चैन स्थापित करने के लिए शिमला के कालीबाड़ी हॉल में एक विशाल अधिवेशन का आयोजन किया। अधिवेशन में सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। अधिवेशन ने फैसला लिया कि जनता की व्यापक एकता, सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारा, अमन चैन स्थापित करने के लिए 27 सितम्बर को शिमला शहर में विशाल रैली आयोजित की जाएगी।
सीटू के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि जिस तरह से मस्जिद में अवैध निर्माण के मामले को धार्मिक रूप देकर पूरे प्रदेश भर में धरने प्रदर्शन किया जा रहे हैं,वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. इस मामले में राजनीति की जा रही है और हिंदू संगठन पूरे प्रदेश में मस्जिदों के सामने धरने प्रदर्शन कर रहे हैं और माहौल बिगड़ने की कोशिश की जा रही है. इसको लेकर अधिवेशन का आयोजन किया गया और 27 सितंबर को शिमला में अमन शांति के लिए विशाल रैली निकालने क का फैसला लिया गया है।
सीटू नेताओं ने  कहा कि हिमाचल प्रदेश हमेशा से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे अपने सामाजिक मानकों के लिए देश में जाना जाता रहा है।हमारा प्रदेश भाईचारे, अमन चैन, सांप्रदायिक सद्भाव,एकता की देश में एक मिसाल रहा है। प्रदेश की जनता ने हमेशा संवैधानिक व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की है।देश के संविधान की प्रस्तावना में धर्मनिरपेक्षता अंकित है जहां सब धर्मों को समानता का अधिकार है।संविधान किसी भी नागरिक में धर्म जाति क्षेत्र नस्ल के आधार पर भेदभाव नहीं करता है। प्रदेश में अराजकता का वातावरण बन रहा है। इस से प्रदेश का नाम बदनाम हो रहा है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वह मानव मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आए व प्रदेश में भाईचारा स्थापित करे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.