हमीरपुर, अरविन्द सिंह ( TSN)– ग्राम पंचायत दडूही के तहत आने वाले मटाहनी क्षेत्र में मस्जिद निर्माण की अफवाह ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। बीते रविवार को शाम के समय यहां पर मस्जिद निर्माण की बात हवा की तरह चारों और फैल गई। मामले की सच्चाई को जानने के लिए वन विभाग के अधिकारी सोमवार सुबह के समय मटाहनी क्षेत्र में पहुंचे। यहां जाकर देखा तो एक शमशानघाट पर टाइल लगाने तथा दीवार लगाने का काम चल रहा था।
श्मशान घाट पर मात्र सुरक्षा दीवार लगाने का चल रहा था काम
जांच के दौरान पाया गया कि यहां पर मस्जिद का निर्माण नहीं बल्कि शमशान घाट को सुदृढ़ करने का कार्य चल रहा था। यहां पर टाइल लगाने का कार्य किया जा रहा है तथा बाउंड्री बाल भी लगाई जा रही है। मस्जिद निर्माण की अफवाह फैलने के बाद बाउंड्री वॉल को भी हटा दिया गया.जय लखदाता कमेटी के प्रधान भागदीन ने कहा कि वर्ष 1997 से जय लखदाता कमेटी यहां पर छिंजी मेले का आयोजन करवाती है। कुछ दिन पहले एक दान देने वाला आया और उसने कहा कि यहां पर टाइल लगा दी जाए। इसी आधार पर यहां पर टाइल लगाने का काम शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि यहां पर छिंज कमेटी की और से 27 वर्ष पहले चिराग जलाने के लिए छोटा सा निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि दान से मिली राशि के चलते ही यहां पर कुछ निर्माण किया जा रहा था लेकिन अफवाह के बाद उस निर्माण को भी तोड़ दिया गया है।
