लोगों की सूझबूझ और जागरूकता ने कांगड़ा में आगजनी की घटनाओं पर लगाया अंकुश

राहुल चावला,धर्मशाला ( TSN)– हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जनपद कांगड़ा में इस बार लोगों की सूझबूझ और जागरूकता ने समूचे प्रदेश भर में आगजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सफलता हासिल की है.पिछले साल जहां जिला कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में कई तरह की संपत्ति आगजनी का शिकार हो गई थी, इस बार वहीं आंकड़ा अब लाखों में पहुंच गया है.
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस बार जनवरी माह से लेकर अब तक कांगड़ा में महज़ 132 ही मामले आगजनी के सामने आये हैं.जिसमें 1 करोड़ 95 लाख 82 हजार रुपये का नुकसान हुआ है.जबकि 50 करोड़ 58 लाख 30 हजार की संपत्ति को लोगों की सूझबूझ और जागरूकता की बदौलत बचा ली गई है.इस साल कांगड़ा के हजारों घरों में से महज़ 6 घरों में ही आगजनी की घटना सामने आई तो वहीं 108 मामले जंगलों में आग के रिकॉर्ड किये गये, 12 गाड़ियां आग की भेंट चढ़ीं दो मामले इलैक्ट्रिक प्रॉपर्टी के रहे इसके अलावा आगजनी के बीचोंबीच से 8 जानवरों को भी रेस्क्यू करने में अग्निशमन विभाग ने कांगड़ा जनपद में सफलता हासिल की.
आगजनी के ज्यादातर मामले दिवाली या इसके आसपास आए सामने
काबिलेगौर है कि सालभर में आगजनी के ज्यादातर मामले दिवाली या इसके आसपास सामने आते हैं.खास तौर पर दिवाली वाले दिन तो इनकी संख्या में एकाएक इज़ाफा हो जाता है, मगर इस बार धर्मशाला रीज़न में सिर्फ चीलगाड़ी में ही एक आगजनी का मामला सामने आया है जिसमें लोगों की जागरूकता और फायर ब्रिगेड टीम की सतर्कता ने तुरंत कार्रवाई करते हुये इस घटना में 30 लाख के करीब प्रॉपर्टी को जलने से तुरंत बचा लिया है जबकि इस घटना में 30 हजार रुपये का ही आंशिक नुकसान का आकलन किया गया है.इसके अलावा पालमपुर और शाहपुर में भी एक एक मामला सामने आया है जिसमें पालमपुर में दो लाख का नुकसान हुआ है जबकि 7 लाख रुपये की प्रॉपर्टी को फायर ब्रिगेड ने बचा लिया है तो वहीं शाहपुर में 3 लाख रुपये की प्रॉपर्टी आग की भेंट चढ़ गई है और इसमें फायर बिग्रेड ने करीब पांच लाख रुपये का बचाव किया है.
जिला अग्निशमन अधिकारी  केसी कश्यप ने दी ये जानकारी 
जिला अग्निशमन अधिकारी  केसी कश्यप ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीमें 24सौं घंटे हमेशा लोगों की सहूलियत के लिये तैयार रहती है…और अब लोग भी जागरूक होने लगे हैं इसके चलते कांगड़ा में पिछले साल की अपेक्षा इस साल आगजनी की घटनाएं बेहद कम सामने आई हैं या जो आई हैं वो न के बराबर थीं और उसमें भी विभाग और लोगों की सतर्कता ने जान और माल के बचाव में अपनी अहम भूमिका निभाई है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पवन खेड़ा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा, शिमला में FIR की मांग

शिमला,संजू-:कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है।भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल के नेतृत्व में विधायक सतपाल सिंह सत्ती,डी.एस. ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को शिकायत सौंपकर पवन खेड़ा के...

हैपनिंग हरियाणा 2.0: मुंबई से ग्लोबल निवेश और हरियाणवी कनेक्ट की नई शुरुआत

हरियाणा-:हरियाणा सरकार ने मुंबई में ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत अंतरराष्ट्रीय आउटरीच और ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की शुरुआत की।23 से 25 अगस्त तक चलने वाले इस तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट में 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू होने की संभावना है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुंबई में बसे हरियाणवियों से...

राशन वितरण में लापरवाही पर सख्ती, डिपो होल्डरों को मंत्री राजेश नागर के निर्देश

अम्बाला-:हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजेश नागर ने सोमवार को डिपो होल्डरों के साथ समीक्षा बैठक कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में मंत्री ने पात्र लाभार्थियों को समय पर और पूरा राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी...

विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अटैचियों और तख्तियों के जरिए लगाए आरोप

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया।सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई।काउंसिल चेंबर के बाहर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर...

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

शिमला,संजू-:हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। तीन दिनों से जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी,जबकि समापन राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा।इसी दौरान विपक्ष ने सत्र...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.