/ Nov 02, 2026

76वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दिखी समृद्ध हरियाणा की तस्वीर

हरियाणा, 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हरियाणा की झांकी में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के साथ समृद्धि और स्पोर्ट्स पॉवर के रूप में उभर रहे हरियाणा की तस्वीर दिखाई दी। झांकी पर खड़े पैरालंपिक खिलाड़ी दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र रहे। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने भी इन खिलाड़ियों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। इन खिलाड़ियों में पद्मश्री पुरुस्कार के लिए इस वर्ष चुने गए हरविंदर सिंह को देखकर दर्शक उत्साहित नज़र आए और पूरे जोश के साथ ‘जय हरियाणा’ के नारे लगा रहे थे। झांकी पर हरविंदर सिंह के अलावा नितेश कुमार, अरुणा तंवर और तरुण ढिल्लों मौजूद थे, जो कि देश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।
गणतंत्र दिवस पर  रविवार को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हरियाणा की झांकी में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के साथ समृद्धि और स्पोर्ट्स पॉवर के रूप में उभर रहे हरियाणा की तस्वीर दिखाई दी।सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियणा द्वारा तैयार की गई प्रदेश की झांकी में सांस्कृतिक विरासत के तौर पर भगवान श्री  कृष्ण द्वारा अर्जुन के माध्यम से सम्पूर्ण मानवता को दिए गए श्रीमद्भगवद गीता के संदेश की जन्मस्थली हरियाणा के समृद्ध व विकसित प्रदेश बनने की गाथा रविवार को दिल्ली में 76वें गणतंत्र दिवस परेड में दिखाई दी। ‘समृद्ध हरियाणा: विरासत और विकास’ के थीम पर तैयार इस झांकी में जहां एक ओर राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के तौर पर गीता के ज्ञान को दर्शाया गया है.
वहीं दूसरी ओर आईटी के प्रयोग से फसल का ब्यौरा भरते और अपनी उपज का भाव देखते किसान के साथ खेलों में स्पोर्टस पावर के तौर पर उभरते हरियाणा की झलक भी दिखाई दी। झांकी के अंतिम भाग में पब्लिक-प्राईवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के अनूठे शहरीकरण मॉडल के रूप में विकसित हुए गुरुग्राम की गगनचुंबी ईमारतों का समूह भी नजर आया। हरियाणा का गुरुग्राम देश के प्रमुख आईटी सॉफ्टवेयर निर्यातकों में से एक है। विकसित हरियाणा की तस्वीर को प्रदर्शित कर रही झांकी ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया और संदेश दिया कि आधुनिक युग में हरियाणा आज औद्योगिक निवेश के लिए पहली पसंद बना हुआ है। हरियाणा की झांकी के साथ दोनों तरफ हरियाणवी पारम्परिक वेशभूषा में नारी शक्ति हरियाणवी नृत्य करती नजर आई।
इस दौरान कर्तव्य पथ पर ‘हर की भूमि, जय-जय हरियाणा उज्ज्वल इसका वर्तमान और गौरवमयी इतिहास पुराना, देश की खातिर अन्न उपजाते, किसानों की कर्म धरा, नारी का सम्मान और पूजन हरियाणा की परम्परा, हम सीमा के सजग प्रहरी, खेलों में भी अव्वल आते, ओलम्पिक में सबसे ज्यादा पदक जीतकर हम ही लाते, भारत का परचम लहराते, खाकर दूध-दही का खाना’ का गीत गुंजायमान हुआ।हरियाणावासियों के लिए यह गर्व की बात है कि हरियाणा की झांकी को लगातार चौथी बार राष्ट्रीय स्तर पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने का मौका मिला। गत वर्ष हरियाणा ने ‘मेरा परिवार मेरी पहचान’ के थीम पर तैयार झांकी में हर परिवार का डाटा एकत्रित कर सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने, प्रदेश में डिजिटलाइज़ेशन से हो रहे बदलावों का देश व दुनिया के सामने सजीव चित्रण किया था।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरिद्वार में छाया मंडी का पारंपरिक सिड्डू, देशभर ही नहीं विदेशी मेहमानों ने भी चखा हिमाचली स्वाद

मंडी/धर्मवीर-:पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार में आयोजित ऑल इंडिया ओरिएंटल कॉन्फ्रेंस 2026 में हिमाचल का पारंपरिक व्यंजन सिड्डू खूब चर्चा में रहा। सम्मेलन में देशभर से पहुंची स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के बीच मंडी की महिलाओं ने अपने पारंपरिक पकवान के जरिए हिमाचली संस्कृति और खानपान की अनूठी पहचान पेश की।यहां सिड्डू को लेकर लोगों में...

अमित शाह बोले- नशामुक्त पुलिस यूनिट बनेगा चंडीगढ़; 2100 से अधिक एआइ कैमरे लगाने की तैयारी, पुलिस बेड़े में 154 नए वाहन शामिल

मोनिका रावत/चंडीगढ़।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नई न्याय संहिताओं को प्रभावी ढंग से लागू कर चंडीगढ़ पुलिस ने देश के सामने उदाहरण पेश किया है।पुलिस ने करीब 85 प्रतिशत मामलों में दोषसिद्धि हासिल की है और औसतन 140 दिनों में न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपितों को सजा दिलाने में सफलता...

बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग में खराब मौसम में उड़ान भरने पर रोक, नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिला की प्रमुख पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग में सुरक्षा नियमों को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।खराब मौसम के बावजूद उड़ान भरने वाले पायलटों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी।नियमों की अनदेखी करने पर न केवल पायलट का लाइसेंस रद्द हो सकता है,बल्कि संबंधित ऑपरेटर की ऑपरेटरशिप भी खतरे में पड़...

राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- सबूत नहीं, सिर्फ ‘फीलिंग’ के सहारे चल रही कांग्रेस

शिमला।पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शिमला में भाजपा की ओर से आयोजित विशाल पदयात्रा के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस का इतिहास लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और सत्ता के लिए संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने का...

अंबाला में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर 6 वाहनों की जोरदार भिड़ंत, ट्रक में फंसे चालक को पुलिस ने सुरक्षित निकाला

अंबाला-:अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर बलदेव नगर के पास छह वाहनों की भिड़ंत से हड़कंप मच गया।हादसा उस वक्त हुआ जब एक के बाद एक छह वाहन आपस में टकरा गए।टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया।हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.