ब्यास नदी में पाइलिंग मशीन पलटी, ऑपरेटर तेज बहाव में लापता—SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Mandi,20 November:मंडी शहर के बिंद्रावणी क्षेत्र में देर रात बड़ा हादसा पेश आया,जहां नेशनल हाईवे निर्माण में लगी पाइलिंग मशीन ब्यास नदी में पलट गई।हादसे में मशीन ऑपरेटर तेज बहाव में बह गया और उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।SDRF की टीम घटनास्थल पर लगातार राहत व खोज अभियान में जुटी हुई है।

नदी पर बनी अस्थाई पुलिया को पार करते हुए पेश आया हादसा

यह घटना मंडी शहर से लगभग 3 किलोमीटर दूर उस स्थान पर हुई है,जहां मंडी–पठानकोट नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट के अंतर्गत पुल निर्माण का कार्य चल रहा है।हादसे में लापता हुए मशीन ऑपरेटर की पहचान बिहार निवासी 21 वर्षीय तनवीर आलम पुत्र मोहम्मद गुलाम गोस के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार,बीती रात पंडोह डैम से पानी छोड़े जाने के कारण ब्यास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। जिला प्रशासन और बीबीएमबी प्रबंधन द्वारा पहले ही चेतावनी जारी की गई थी,लेकिन इसके बावजूद निर्माण कंपनी ने कार्य बंद नहीं किया।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रात करीब समय निर्माण कंपनी की ओर से नदी पर बनाई गई अस्थायी पुलिया के सहारे कुल तीन मशीनों को नदी पार करवाया जा रहा था। इनमें से दो मशीनें सुरक्षित निकल गईं, लेकिन तीसरी पाइलिंग (बोरिंग) मशीन बढ़े हुए जलस्तर और तेज धारा के कारण अस्थिर होकर अचानक नदी में पलट गई।मशीन पलटने के दौरान ऑपरेटर तनवीर आलम मशीन से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तेज बहाव में फंसा और देखते ही देखते नदी की धारा में बह गया।

रात भर तलाशी अभियान जारी रखा

हादसे की सूचना मिलते ही मंडी सदर थाना पुलिस और SDRF यूनिट मंडी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रात भर तलाशी अभियान जारी रखा।SDRF की 11 सदस्यीय टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि पूरी टीम नदी के विभिन्न हिस्सों में लगातार खोजबीन कर रही है। पानी के तेज बहाव और रात के अंधेरे के कारण खोज अभियान प्रभावित हुआ,लेकिन सुबह होते ही सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। अभी तक तनवीर का कोई पता नहीं चल पाया है।पानी छोड़े जाने की चेतावनी के बाद भी कंपनी ने बंद नहीं किया था यहां निर्माण कार्य

इस घटना ने निर्माण कंपनी पर लापरवाही के गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।प्रशासन द्वारा जारी चेतावनी के बावजूद काम जारी रखना और बढ़े हुए जलस्तर के बीच मशीनों को नदी पार करवाना बड़ा जोखिम था।इससे पहले भी दो मशीनें इसी अस्थायी पुलिया से सुरक्षित निकाली गई थीं,लेकिन बढ़ते पानी ने तीसरी मशीन को संतुलन बनाने का मौका नहीं दिया।हादसे के बाद स्थानीय लोगों और मजदूरों में दहशत का माहौल है।प्रशासन ने कंपनी से जवाबदेही तय करने की बात कही है,जबकि SDRF और पुलिस टीमें ऑपरेटर की तलाश में हर संभव प्रयास कर रही हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पवन खेड़ा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा, शिमला में FIR की मांग

शिमला,संजू-:कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है।भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल के नेतृत्व में विधायक सतपाल सिंह सत्ती,डी.एस. ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को शिकायत सौंपकर पवन खेड़ा के...

हैपनिंग हरियाणा 2.0: मुंबई से ग्लोबल निवेश और हरियाणवी कनेक्ट की नई शुरुआत

हरियाणा-:हरियाणा सरकार ने मुंबई में ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत अंतरराष्ट्रीय आउटरीच और ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की शुरुआत की।23 से 25 अगस्त तक चलने वाले इस तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट में 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू होने की संभावना है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुंबई में बसे हरियाणवियों से...

राशन वितरण में लापरवाही पर सख्ती, डिपो होल्डरों को मंत्री राजेश नागर के निर्देश

अम्बाला-:हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजेश नागर ने सोमवार को डिपो होल्डरों के साथ समीक्षा बैठक कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में मंत्री ने पात्र लाभार्थियों को समय पर और पूरा राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी...

विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अटैचियों और तख्तियों के जरिए लगाए आरोप

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया।सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई।काउंसिल चेंबर के बाहर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर...

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

शिमला,संजू-:हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। तीन दिनों से जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी,जबकि समापन राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा।इसी दौरान विपक्ष ने सत्र...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.