/ Oct 15, 2026

हौजरी की फैक्ट्रियों में रेकी कर कपड़े चुराने वाले गैंग के 4 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो फरार

लुधियाना,29 दिसंबर (दलजीत विक्की)-: हौजरी की फैक्ट्रियों में रेकी कर कपड़े चुराने वाले गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया और उनसे लाखो रुपये का चोरी का माल, गाड़ी और अवैध शराब बरामद की है गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरुण कपूर उर्फ ​​लक्की ,सम्मान सिंह,रमनदीप सिंह उर्फ ​​जस्सू और तनवीर मलिक के रूप में हुई हैं जबकि इस मामले में नामजद 2 आरोपी अभी फरार बताये जा रहे है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहाँ से पुलिस ने उनका 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है पुलिस उनसे सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि आरोपियों से इलाके में की हुई और वारदातों के बारे में पता लगाया जा सके।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी इंडस्ट्रियल एरिया इंद्रजीत सिंह बोपाराय और एसएचओ मोती नगर भूपिंदर सिंह ने बताया कि शेरपुर अमर नगर निवासी  मालिक धन गुरु नानक होजरी के मालिक गगनदीप सिंह,के बयान पर मोती नगर पुलिस ने 25 दिसंबर  को चोरी का मामला दर्ज किया था।जिसके बाद थाना मोती नगर पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले एक व्यक्ति तनवीर मलिक को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से शिकायतकर्ता गगनदीप सिंह की फैक्ट्री से चोरी  हुए माल के 16 बैग बरामद किए गए।आरोपियों ने चोरी की  इस वारदात को अंजाम देने के लिए जिस महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ी जिसका नंबर  HR-68A-4164 का इस्तेमाल किया था,उसे भी बरामद कर लिया है।
आरोपी तरुण कपूर उर्फ ​​लक्की के खिलाफ लुधियाना के अलग-अलग थानों में दर्ज है 24 के करीब मामले
एसीपी इंद्रजीत सिंह बोपाराय ने बताया कि उक्त आरोपी अलग-अलग हौजरी की दुकानों और फैक्ट्रियों में  रेकी के बाद चोरी करते थे और उनके गैंग में 6 मेंबर शामिल थे।इसके अलावा जांच के दौरान आरोपी तरन कपूर उर्फ ​लक्की से गैर-कानूनी अंग्रेजी शराब ब्रांड ऑल सीजन्स गोल्ड कलेक्शन रिजर्व व्हिस्की की 30 पेटियां (कुल 1440 क्वार्टर) बरामद की गईं। जांच के दौरान, एक आरोपी तरुण कपूर उर्फ ​​लक्की के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला जुर्म में बढ़ौतरी की गई है । गिरफ्तार आरोपी तरुण कपूर उर्फ ​​लक्की के खिलाफ लुधियाना के अलग-अलग थानों में 24 के करीब मामले दर्ज हैं। आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.