लुधियाना,29 दिसंबर(राहुल शर्मा)-: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता आर डी शर्मा ने कहा कि पंजाब उपचुनाव के नतीजों ने साफ कर दिया है कि पार्टी के कार्यकर्ता दोबारा संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं। उनका कहना है कि पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल लगातार कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा रहे हैं, जिससे पुराने और नए दोनों वर्कर का भरोसा अकाली दल पर और मजबूत हो रहा है।
शर्मा ने कहा कि जब-जब पंजाब पर कोई प्राकृतिक आपदा आई, तब-तब सुखबीर बादल लोगों के बीच खड़े दिखाई दिए। हाल की बाढ़ के दौरान भी उन्होंने मैदान में रहकर यह संदेश दिया कि अकाली दल ज़मीन से जुड़ा दल है।उन्होंने दावा किया कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, जनता का विश्वास और समर्थन पार्टी के साथ बढ़ रहा है। हर स्तर पर कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने में जुटा है।
